28 अगस्त 2021 राशिफल: आज इन 5 राशि वालों को तरक्की और आमदनी में बढ़ोतरी के मिल रहे शुभ संकेत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 28 अगस्त 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शुभ साबित होगा। नौकरी के क्षेत्र में किए गए प्रयासों से सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। व्यापार में लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होती। परिवार वालों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन विशेष रहेगा। व्यापार और नौकरी में थोड़ा संभल कर कार्य करने की आवश्यकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको परीक्षा में सफलता अवश्य हासिल होगी, शिक्षकों का साथ मिलेगा। व्यापार में कुछ नया बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। लाभ के कई नए-नए अवसर हासिल होंगे, इसलिए इनका फायदा उठाना चाहिए। दोस्तों के साथ मिलकर कोई व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, इसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर हो सकती है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन खुशहाल व्यतीत होने वाला है। बड़े भाई बहनों के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आप कोई जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। किसी पुरानी बात को लेकर मन में चल रही चिंता खत्म हो सकती है। आप मानसिक रूप से खुश नजर आ रहे हैं। कामकाज में थोड़े प्रयास से सफलता मिलने के योग हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी में नौकरी मिल सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको उत्तर संपत्ति की प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। खास व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। अचानक करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। किसी जरूरी काम में दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। संतान की तरफ से टेंशन अधिक रहेगी। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। आपकी कोई वस्तु हो सकती है, जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी भी काम में जल्दीबाजी करना ठीक नहीं है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है परंतु आपको कठिन मेहनत करनी होगी। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हरसंभव कोशिश करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है, ईश्वर की भक्ति से मानसिक चिंता कम होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला पर रहने वाला है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। घरेलू चीजों की खरीदारी पर थोड़ा धन खर्च होगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। खास व्यक्तियों से जान पहचान होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। पढ़ाई लिखाई में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा। रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की मदद मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है परंतु आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है, आपकी मेहनत रंग लाएगी। निजी जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। परिवार वालों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको उत्तम सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में छोटे-मोटे जोखिम ले सकते हैं, जिससे आपको कोई बड़ा फायदा मिलेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में चल रही परेशानी का समाधान निकल सकता है। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट आपके साथ रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। छोटे-मोटे व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का लाभ बढ़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे, जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। मानसिक चिंता दूर होगी। कामकाज का दबाव अधिक होने की वजह से शरीर में थोड़ी थकान और सर दर्द महसूस हो सकता है इसलिए थोड़ा आराम जरूर कीजिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को पदोन्नति मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका मन दान पुण्य में अधिक लगेगा। दूसरों की मदद करने में सबसे आगे रहेंगे, जिससे आपको सुकून की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आमदनी अच्छी रहेगी इसलिए फिजूलखर्ची ज्यादा ना करें। आपको अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए पैसा खर्च करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करके आपका मन खुश होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों का दिन बहुत ही शुभ है, लव पार्टनर के अच्छे व्यव्हार से आप बेहद खुश रहेंगे।