28 फरवरी 2022 राशिफल: आज इन 5 राशि वालों पर बरसेगी भोले बाबा की कृपा, शुभ समाचार मिलने के संकेत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 28 फरवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर संबंध बने रहेंगे। पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से निभाएंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जो व्यक्ति अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच विचार कर रहे हैं, वह कुछ समय के लिए रुक जाएं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी, जिसकी वजह से आपको कारोबार में भी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन कुछ परेशानी से भरा रहेगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके चलते कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। घर के छोटे बच्चों की तबीयत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। व्यापार में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओ को समझेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलने वाला है। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सबसे आगे रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आने की पूरी उम्मीद है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। भविष्य की योजनाओं को बनाएंगे। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होने के योग हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। अगर संपत्ति से जुड़ा हुआ विवाद विवाद चल रहा है, तो उसका हल निकल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। सहकर्मियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अच्छा साबित होगा। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्ति अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, साथी आपकी भावनाओं को समझेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। समाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों के जन समर्थन में आज इजाफा होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफल हो सकते हैं। आज किसी भी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेने से बचना होगा। दोस्तों की मदद से कुछ अधूरे काम पूरे हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। व्यापार सामान्य चलेगा। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन थोड़ा ठीक नजर आ रहा है परंतु कहीं भी पैसा लगाने से पहले आपको सोच विचार जरूर करना चाहिए। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ेगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर लगाम रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको बहुत सी उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा, जिसके कारण आप अपनी उन समस्याओं से आसानी से निकल पाएंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।