28 सितंबर 2021 राशिफल: आज इन 6 राशियों का दिन रहेगा भाग्यशाली, परेशानियों का निकलेगा समाधान

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 28 सितंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली साबित होगा। संपत्ति में वृद्धि के संकेत नजर आ रहे हैं। अगर आपने कोई पुराना निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिलेगा। पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकता है, जिसकी आपने अभिलाषा भी नहीं की थी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। परिवार से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान निकल सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आप अपने रूठे हुए साथी को मना सकते हैं, आप उनकी पसंद की कोई बढ़िया वस्तु गिफ्ट के रूप में देख सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक आने लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। घर परिवार के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको प्रतिकूल फल की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम हासिल हो सकता है। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको संभल कर रहना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद अच्छा रहेगा। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। आप जिस काम को करेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। भाइयों के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर हो सकती है। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। माता-पिता के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होने की संभावना है, जो भविष्य में लाभदायक रहने वाला है। बैंक से जुड़े हुए कामों में सफलता हासिल होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक सम्मेलन में भी सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छोटे व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज अच्छा परिणाम मिल सकता है। मानसिक चिंता काफी हद तक कम होगी। विदेश में व्यापार कर रहे व्यक्तियों का आज कोई लाभदायक समझौता होने की संभावना नजर आ रही है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप अपनी मूल्यवान वस्तु को संभाल कर रखें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो सोच-विचार जरूर करें। भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। दूसरों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। आपको कुछ मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पैसों से जुड़े हुए मामलों में समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। घर परिवार की चिंता आपको बहुत ज्यादा परेशान कर सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। परिवार वालों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है परंतु आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम सफलता दिलाने वाला रहने वाला है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सरकारी कामकाज पुरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, इसलिए इनका फायदा उठाना चाहिए। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। कामकाज की टेंशन कम होगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। आप अपनी सकारात्मक सोच से कामकाज में अच्छा फायदा प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिलने की संभावना है। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है, प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज रुके हुए काम पूरे होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। दूसरों की मदद के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग नजर आ रहे हैं।