29 जनवरी 2022 राशिफल: आज इन 3 राशि वालों का दिन रहेगा शुभ, अधूरे सपने होंगे पूरे, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 29 जनवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान दीजिए अन्यथा कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आपने किसी को पहले पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। जो व्यक्ति विदेश में काम करते हैं, उनको अच्छा फायदा मिल सकता है। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जो आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी आपकी पूरी मदद करेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन की स्थिति सामान्य रहने वाली है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहने वाला है। आप अपने आत्मविश्वास से सभी कार्य सफल करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आप अपनी चतुराई से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करने वाले हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ दे सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। जो व्यक्ति विदेशों में पढ़ाई कर रहे हैं, उनको अपने गुरुजनों की मदद से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसकी आप काफी लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। जरूरी कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन चलाते समय सतर्क रहें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन ठीक नहीं है। फिजूलखर्ची अधिक होने की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें, यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी, जिससे आपके काम पूरे हो सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बना कर रखना बेहतर रहेगा। नई-नई योजनाओं की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। भाई बहनों की मदद से आपका काम पूरा होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। व्यापार में लगातार सफलता हासिल करेंगे। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जो भविष्य में अच्छा साबित होगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर-परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। प्राइवेट नौकरी करने वालों को तरक्की मिलने की उम्मीद है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन राहत भरा रहेगा। जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। करियर से जुड़ी हुई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। आपके द्वारा की गई मेहनत का मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिसकी वजह से आपका मन प्रसन्न होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करने का मौका मिल सकता है।