29 मार्च 2022 राशिफल: आज इन 6 राशियों की जिंदगी में होगा बड़ा बदलाव, पैसों की कमी होगी दूर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 29 मार्च 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। कामकाज से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। घर परिवार में चल रही परेशानियां दूर होंगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो कुछ दिनों के लिए रुक जाएं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचना होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में प्रगति होगी। आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में मन मुताबिक धन लाभ मिलने की उम्मीद है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक सत्संग में शामिल होने का मौका मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान रखना होगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। शाम के समय आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। कामकाज में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। सरकारी नौकरी करने वालों को पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार करने वाले लोगों का कोई बड़ा सौदा हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है, तो वह खत्म हो सकता है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आज आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप जो भी काम करना चाहेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। कारोबार में बरकत होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार की दिशा में जो व्यक्ति काफी लंबे समय से दर-दर भटक रहे थे उनको कोई अच्छा अवसर मिलता हुआ नजर आ रहा है। परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन निराशाजनक नजर आ रहा है। गलत लोगों की संगत की वजह से कुछ गलत कर्मों की ओर रुझान बढ़ेगा। आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहना होगा। व्यापार में कुछ रुकावटें उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। ननिहाल पक्ष से शुभ सूचना मिलने की संभावना बन रही है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से आज बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन धार्मिक कामों में अधिक लगेगा। परिवार के साथ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने या धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आपको नजरिया सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। कोई नई योजना आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है। आप कोई भी जोखिम ना उठाएं अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। स्वास्थ्य खराब रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। शारीरिक थकान अधिक रहेगी। अगर आप समय का सदुपयोग करते हैं, तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। कामकाज में मन मुताबिक सफलता मिलने के प्रबल योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। किसी पुराने कर्ज की भरपाई कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। कुछ मामलों में आपको अपनी किस्मत का साथ मिल सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। निजी जीवन खुशहाल बना रहेगा। आपके जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी होने की आशंका है। आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बड़ी ही आसानी से पूरा हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। कामकाज में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लें ताकि भविष्य में आपको परेशानी का सामना ना करना पड़े। ऑफिस में आज आपके कामों की तारीफ होगी। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कड़ी मेहनत की ओर इशारा कर रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं, तो कार्यभार बढ़ सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छी सफलता मिलने से मन खुश होगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है।