29 मई 2022 राशिफल: आज इन 3 राशि वालों के घर में बनी रहेगी सुख-शांति, धन प्राप्ति के बने योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 29 मई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले से अच्छा नजर आ रहा है। आपको तरक्की के कुछ नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात होगी, उनसे किसी जरूरी काम में मदद मिलने की संभावना है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। आपको अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। दोस्तों के साथ शाम को कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों की मदद मिलेगी, इससे आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन आज हर तरह से मजबूत रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। पहले किए गए कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने किसी प्रिय मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति होने के योग हैं। तरक्की के रास्ते हासिल हो सकते हैं। ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। अगर पहले आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है लेकिन आपको पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा हानि हो सकती है। घर के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, मॉर्निंग वॉक को रेगुलर रखें सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार से छुपाकर अपने मन में कोई बात रख सकते हैं। किसी के साथ विवाद में पड़ने से आपका समय खराब हो सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आगे चलकर फायदा देगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है लेकिन गुस्से से कुछ मामले बिगड़ भी सकते हैं। यही बेहतर रहेगा कि आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी मजबूत नजर आ रहा है। परिवारवालों के साथ अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। उन्नति के कई सुनहरे अवसर आपको मिल सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। ऑफिस में आज बड़े अधिकारी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे और आपको कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। पैसों की बचत करने में आप सफल होंगे। अपनी कोशिशों के दम पर आप अच्छे व्यक्तियों के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। फालतू के विवादों से दूर रहने का प्रयास कीजिए। किसी से बातचीत में थोड़ी कहासुनी होने की संभावना है। निराश करने वाली कुछ स्थितियां बन सकती हैं इसलिए धैर्य बनाए रखना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों के मामले में अचानक कोई रुकावट आने की संभावना बन रहे हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको थोड़ी मेहनत में अधिक मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी बड़े बुजुर्गों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। इस राशि के विद्यार्थियों का आज का दिन शानदार रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। अचानक नए स्रोतों से धन लाभ होने की उम्मीद है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी बढ़िया रहेगा। परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन करने के लिए जाएंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपका प्रेम संबंध बेहतर बना रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर तारीफ हो सकती है, जिससे आपका मन खुश हो जाएगा। आपको अपनी मेहनत का उचित फल अवश्य प्राप्त होगा। आप अपनी समझदारी से फालतू खर्चे से बच सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जो भविष्य में लाभदायक रहने वाला है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मध्यम फलदाई रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। जरूरी काम के चलते यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी अनजान व्यक्ति से आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा कि दूसरों से बहस करने से बचें। आपकी बातों से आपका कोई दोस्त भी रूठ सकता है लेकिन जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी आपकी बातों को समझने की कोशिश करेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरूर लें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होने की संभावना है। आप अपने किसी प्रिय मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सबके साथ अच्छा व्यवहार बनेगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के कुछ लोग बेहद खुश रहेंगे। आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आ जाएगी। किसी दोस्त की मदद से अधूरा काम पूरा हो सकता है। आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी तारीफ हो सकती है। मन में कुछ नया काम करने का विचार आ सकता है। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलने की पूरी उम्मीद है।