29 सितंबर 2021 राशिफल: आज इन 4 राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, आमदनी में होगी वृद्धि

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 29 सितंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। आमदनी अच्छी रहेगी। सफलता के मार्ग हासिल होंगी। आपको अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। जरूरी कामों पर फोकस कीजिए। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें। अचानक संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यापार में विस्तार करने के लिए दिन उत्तम नजर आ रहा है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। कुछ जरूरी मामलों को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को फायदा मिल सकता है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। भाइयों की मदद से आपको लाभ मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज रुपए पैसों को लेकर घर में विवाद उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। बेहतर होगा आप घरेलू विवाद आपस में मिलकर सुलझा लें। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में नए नए व्यक्तियों से जान पहचान होगी। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अनुभवी व्यक्ति से संपर्क बनेगा, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्ति कुछ बदलाव करेंगे जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद व्यंजन का आनंद ले सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। जरूरी मामले में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में जूनियर आपकी पूरी मदद करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपने गुप्त शत्रुओ से थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि यह आपको परेशान करने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी का काम अटका हुआ है तो आज उसमें गति आएगी। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पैसों के क्षेत्र में कोई भी जोखिम उठाने का साहस मत कीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी। आप अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको कम मेहनत में कामकाज में अधिक सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। अनुभवी व्यक्तियों से बनाए गए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में तरक्की हासिल करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। भविष्य को देखते हुए आप कहीं निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। आप सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यापार में भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आर्थिक स्थिति खराब रहेगी। जरूरी काम कठिन मेहनत करने के बावजूद भी पूरे नहीं हो पाएंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिवार वालों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना नजर आ रही है। आप किसी पुरानी बात को लेकर काफी तनाव में नजर आ रहे हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कोई पुरानी चिंता दूर हो सकती है। कारोबार को लेकर नई योजना बना सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जिस समय का आप काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह समय आ गया है। घर के बड़े बुजुर्गों की मदद से आपको अपने किसी महत्वपूर्ण काम में भारी मुनाफा मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यापार में भारी धन लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान होगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं।