3 अप्रैल 2022 राशिफल: नवरात्रि के दूसरे दिन बन रहा विशेष योग, इन 6 राशियों की अधूरी इच्छाएं होंगी पूरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 3 अप्रैल 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। आपका परोपकार के कार्य में समय व्यतीत होगा। आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा। घर-परिवार में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बच्चों की तरफ से चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत नरम-गरम रहेगी। अगर कोई समस्या होती है, तो आप डॉक्टरी परामर्श जरूर लीजिए। संतान के द्वारा धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद आपका मन बेहद प्रसन्न होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपने जरूरी कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। एक साथ कई काम हाथ में आने से आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को मन मुताबिक लाभ मिलने के योग हैं। विशेष लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। जरूरी मामलों में निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। अगर पति-पत्नी के बीच कोई मतभेद चल रहा है, तो वह खत्म होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाम के समय परिवार वालों के साथ आप कहीं बाहर घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि होने की आशंका नजर आ रही है। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न होगा। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन अच्छा नजर आ रहा है, आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको दांपत्य जीवन में सुखद अनुभूति होगी और जीवनसाथी ने आपसे जो इच्छा की थी, वह भी पूरी कर सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की हासिल होगी। व्यापार से संबंधित समस्याओं के लिए पिताजी से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा, जिसकी वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। कुछ मौसमी बीमारियां भी आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्ति अधिक लाभ कमाने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें भाइयों की मदद ले सकते हैं। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। किसी से भी बात करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जिसके चलते आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। व्यापार के क्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आप अपने व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करते हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए सीनियर से बातचीत करनी पड़ सकती है, तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे। अगर कोई व्यक्ति नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें अभी कुछ समय के लिए रुकना बेहतर रहेगा। आप किसी से भी पैसा उधार मत लीजिए अन्यथा चुकाने में कठिनाई हो सकती है। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहने वाला है। आप परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। कुछ गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। ससुराल पक्ष से अगर मतभेद चल रहा है, तो वह खत्म होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अचानक किसी जरूरी काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपने ऊपर मानसिक तनाव को हावी मत होने दीजिए।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज शादीशुदा व्यक्तियों का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को तरक्की मिलेगी। घर-परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। आप किसी लाभदायक की यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। रोजगार के लिए भटक रहे व्यक्तियों को सफलता मिलने के योग हैं, जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल होंगे।