3 दिसंबर 2021 राशिफल: आज 4 राशियों का खुशियों से भरपूर रहेगा दिन, रोजगार के मिलेंगे अवसर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 3 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपने किसी भी काम में लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है, जिसके कारण आपका मन काफी परेशान रहेगा। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। कुछ व्यक्ति आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए सतर्क रहें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपने विचार सकारात्मक बनाए रखने होंगे। कामकाज का दबाव अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को कामकाज में सफलता हासिल होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिल सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। कामकाज की योजनाओं पर फोकस करना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। आप अपने लक्ष्यों में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। नई योजनाओं का लाभ मिल सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। युवा वर्ग को अपने गुप्त बातें किसी से शेयर नहीं करनी की सलाह है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देना होगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। भाग्य पूरा साथ देगा। रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। खानपान में रुचि बढ़ सकती है परंतु अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानी उत्पन्न होने की संभावना है। आप अपनी सकारात्मक सोच से जरूरी कामों में अच्छी सफलता हासिल करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बदलता मौसम आपको बीमार कर सकता है इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज घर परिवार का माहौल अति उत्तम रहेगा। परिवार वाले आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ेगा। ग्राहकों में बढ़ोत्तरी हो सकती। अगर साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क बन सकते हैं, जिनका आने वाले समय में अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। घर परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अच्छा साबित होगा। धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, परंतु पहले सोच विचार जरूर करें। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। निजी जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं। पति-पत्नी किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपनी चतुराई से कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। आप अपने जरूरी काम की योजनाओं पर अधिक फोकस करें, इससे कामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज कारोबार के लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आज बड़ी योजना पूरी हो सकती है। सामाजिक कार्य करने से आपको शासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पुराने मित्रों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों में इजाफा होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं।