3 फरवरी 2022 राशिफल: आज इन 4 राशि वालों को जीवन के दु:खों से मिलेगा छुटकारा, शुभ रहेगा दिन

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 3 फरवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप कोई जोखिम उठा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। आप अपनी चतुराई से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। किसी भी काम में जल्दीबाजी करना ठीक नहीं है अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा फायदा मिलेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा नजर आ रहा है। कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए उत्तम साबित होगा क्योंकि आज उन्हें साझेदारी में किए हुए कारोबार से भी लाभ होगा और उनके पार्टनर के द्वारा भी उन्हें कोई बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म हो जाएगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा उलझन भरा रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन बहुत परेशान रहेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने जरूरी काम समय पर खत्म करने की कोशिश करें। सहकर्मियों की मदद से आपके कुछ अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अचानक अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी बेहतर साबित होगा। लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा हानि हो सकती है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा खट्टा मीठा रहने वाला है। किसी भी काम में लापरवाही ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। ज्यादातर मामलों में किस्मत साथ देगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। काफी लंबे समय से जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। माता-पिता के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों को लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विदेश में व्यापार कर रहे व्यक्तियों को भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आप अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें अन्यथा कोई आपकी प्रिय और कीमती चीज चोरी होने की आशंका है। पिताजी की सेहत में सुधार आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।