3 जनवरी 2022 राशिफल: आज 4 राशियों का अच्छा रहेगा दिन, अधूरे काम हो सकते हैं पूरे, धन लाभ होने के भी संकेत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 3 जनवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशहाल व्यतीत होगा। अगर साझेदारी में कोई नया काम शुरू करते हैं, तो उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। काफी लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। किस्मत का पूरा साथ प्राप्त होगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको अपनी मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने जरूरी कामों पर फोकस करें अन्यथा कोई जरूरी काम विलंब हो सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। मन में किसी बात को लेकर परेशानी उत्पन्न हो सकती है, जिससे आप बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। कामकाज में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक नहीं है। व्यापार में हानि होने की आशंका है। किसी को भी पैसा उधार देने से पहले सोच विचार जरूर करें। मुश्किल परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से परेशानी हो सकती है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सहकर्मियों की मदद से कुछ अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मन में किसी बात को लेकर उलझन बनी रहेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। व्यापार में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। किसी को भी पैसा उधार ना दें। घर परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। दोस्तों के साथ नए काम की योजना बन सकती है, जो भविष्य में अच्छा लाभ देगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, इसलिए इनका फायदा उठाना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा नजर आ रहा है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे, जिससे घर की आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। पिताजी की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहद सुखद रहेगा। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ कर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलेगी। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। कारोबार में लगातार तरक्की हासिल होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किस्मत के बलबूते रुके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सबसे आगे रहेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन व्यापार की दृष्टि से अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखें अन्यथा पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं, जो किसी बड़ी बीमारी का रूप भी ले सकती है, इसी वजह से सतर्क रहना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।