3 जून 2022 राशिफल: आज 4 राशि वालों की मुरादें होंगी पूरी, जीवन की परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 3 जून 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें कामयाबी मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आज आपके आकर्षक व्यक्तित्व के जरिए आपको कुछ नए दोस्त मिल सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे रिश्तो में मिठास बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप किसी भी काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं। विद्यार्थियों का दिन अच्छा रहेगा। किसी बड़े इंस्टिट्यूट में दाखिला ले सकते हैं। किसी पार्टी में जाने के योग बन रहे हैं, जहां किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज घर परिवार का माहौल खुशियों से भरपूर रहेगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना है। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी मेहनत से अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं। आप अपने सोचे हुए काम समय पर पूर्ण करने में सफल रहेंगे। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से काफी ठीक नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है, जिसके लिए आपको तैयार रहना होगा। पति-पत्नी के बीच थोड़ी अनबन हो सकती है लेकिन बहुत जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। शरीर में थोड़ी थकान और कमजोरी महसूस होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। पैसों से जुड़े हुए बड़े फैसले सोच-समझकर लेना अच्छा रहेगा अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज समय पर पूर्ण होंगे। नौकरी के क्षेत्र में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। शाम को बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिए प्लान बना सकते हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी, जिसके पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चे पर कंट्रोल रखें अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आज आप कोई नया काम करने जा रहे हैं, तो सावधानी बनाए रखें। बिजनेस कार्य में किसी सहयोगी से मदद पाने में परेशानी हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर से कुछ अच्छा गिफ्ट मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। ऑफिशियल मीटिंग के दौरान आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपको कोई बड़ा फायदा करा सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों का दिन पहले से अच्छा रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। मीडिया से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी बेहतरीन नजर आ रहा है। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं, जिसका फल आपको किसी बड़ी सफलता के रूप में प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। रिश्तेदारों के साथ आज किसी तीर्थ स्थल पर घूमने की योजना बना सकते हैं। अपना सारा काम पूरा करने के बाद आप मनोरंजन के लिए कुछ योजना बनाएंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा कोई भी गलती हो सकती है। ऑफिस में आज अपना पक्ष जरूर रखें, उम्मीदों की उड़ान मिल सकती है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो ठीक प्रकार से सोच-विचार जरूर कर लीजिए अन्यथा आगे चलकर आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अगर आप घर से किसी काम के लिए बाहर जा रहे हैं, तो दही खाकर निकलें, आपका दिन अच्छा रहेगा और काम में सफलता जरूर मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है। पैसा कमाने के नए तरीके आपके दिमाग में आते रहेंगे। नई योजनाएं फायदेमंद साबित होंगी। आपके सामने ऐसी कई सारी चीजें होंगी, जिनकी तरफ तुरंत गौर करने की जरूरत है। जीवनसाथी का प्यार और समर्थन आपके दांपत्य संबंधों को मजबूत बनाएगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ मार्केट में खरीदारी करने जा सकते हैं। इस राशि के जो व्यक्ति ठेकेदार हैं, उन्हें आज उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। टूर एंड ट्रेवल्स से जुड़े हुए व्यक्तियों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। वर्तमान में किया गया कार्य भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। आज करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। ससुराल पक्ष से पूर्ण सहयोग मिलेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।