03 नवंबर 2021 राशिफल: आज 3 राशियों का विशेष रहेगा दिन, हर तरफ से मिलेंगी खुशियां, होगा आर्थिक लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 03 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान की पढ़ाई से संबंधित कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी अधूरी मनोकामनाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें। कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उन्नति से भरा रहेगा। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है। वेतन में बढ़ोतरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को आज उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे घर परिवार में खुशियां बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप किसी जमीन-जायदाद में निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु उससे पहले जानकारों की सलाह जरूर लीजिए, इससे आपको फायदा मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा बहुत ही बेहतरीन साबित होगा। किस्मत के सहारे रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की सराहना कर सकते हैं। कामकाज में मन मुताबिक लाभ मिलेगा। सहकर्मियों की पूरी सहायता प्राप्त होगी। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। साथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिलने की उम्मीद है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें। घर-परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं, जिसका बेहतरीन फायदा मिलेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें, यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। आप जिस काम को करेंगे, उसमें निश्चित रूप से फल की प्राप्ति होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों को अपने अधिकारियों से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए अन्यथा वह आपकी पदोन्नति में बाधा डाल सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने की संभावना है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप भी अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। अचानक बच्चों की तरफ से हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन कठिन रहेगा। फिजूलखर्ची में बढ़ोतरी होने की वजह से आप थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों का बजट बनाकर चलें। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। मौसम बदलने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपने व्यापार में बेहतरीन लाभ मिलेगा। आपकी कोई रुकी हुई योजना पूर्ण हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको अधिक मेहनत करना पड़ सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिल सकती है। आप अपनी चतुराई के बल पर किसी महत्वपूर्ण कार्य में अच्छा फायदा प्राप्त करेंगे। जरूरतमंदों की मदद के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं इसलिए इनका फायदा उठाना चाहिए। शाम के समय दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। घर में परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह के आयोजन की चर्चा हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका मन किसी बात को लेकर चिंतित रहेगा, जिसकी वजह से कुछ कार्य बनते बनते बिगड़ सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा आर्थिक हानि होने की संभावना नजर आ रही है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। रोजगार की दिशा में कार्यरत व्यक्तियों को आज उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अगर आपने पहले निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिलेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। संतान की तरक्की देख आज आपका मन बेहद हर्षित होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके घर परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। अचानक आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ सकता है। कोई भी फैसला जल्दीबाजी में मत लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। छोटे-मोटे व्यापार कर रहे व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। घर परिवार में खुशी बनी रहेगी। अचानक ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहने वाली है।