03 अक्टूबर 2021 राशिफल: आज इन पांच राशियों का खुलेगा नसीब, कम मेहनत में होगा बड़ा फायदा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 03 अक्टूबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलने वाला है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम प्रगति पर आएंगे। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आप अपनी चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे तो उसमें आपको अधिक सफलता मिलने की पूरी संभावना है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज अच्छे व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। कम मेहनत में अधिक फायदा मिलने की उम्मीद है। आप अपने बच्चों की किसी जरूरत को पूरा कर सकते हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल हो सकते हैं। आपको अपनी किस्मत का साथ मिलेगा परंतु हर जगह आप किस्मत के सहारे ना रहें, आपको अपनी मेहनत पर भी भरोसा करने की आवश्यकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कामकाज में मन लगाकर काम करेंगे तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। काफी लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस प्राप्त होगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज घर परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पैतृक संपत्ति से अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा। नए कामकाज में रुचि बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। कामकाज में अच्छी सफलता मिलेगी। मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत खराब हो सकती है। अचानक किसी बात को लेकर आपका मन बेचैन हो सकता है। आपको अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी होने से रोकना होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अचानक बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आने की संभावना है। विद्यार्थियों का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा, कठिन विषयों पर अधिक फोकस करने की आवश्यकता है। नए नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप किसी भी अजनबी पर ज्यादा भरोसा ना करें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आप अपनी चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी, जिसकी वजह से अपने मित्रों, रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता बनेगी। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विदेश में काम कर रहे व्यक्तियों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ सकता है। ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत ही बेहतर होने जा रही है। आप किसी नए काम में हाथ आजमा सकते हैं, जिसमें सफलता मिलने के योग हैं। मित्रों के साथ मिलकर किसी महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दे सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। प्रॉपर्टी के कामों में अच्छा लाभ मिल सकता है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन नए कार्यों के लिए बेहतर साबित होगा। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में अच्छा लाभ देगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी परंतु अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं, जिससे मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं इसलिए इनका फायदा उठाना चाहिए। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके गुप्त शत्रु आपके ऊपर हावी रहेंगे, यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप अपने भाग्य से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं, उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी आप। अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने बहुत सारे काम आसानी से पूरे कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपको कुछ नया सीखने का अवसर मिल सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज किसी के साथ मनमुटाव होने की संभावना नजर आ रही है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना थोड़ा कठिन हो सकता है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने व्यापार में अच्छी सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में पिताजी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।