03 सितंबर 2021 राशिफल: आज का दिन इन 6 राशियों की बढ़ाएगा धन-संपत्ति, परिवार में आएंगी खुशियां

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 03 सितंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा इसलिए आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें वरना भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्य भार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। बिजनेस के क्षेत्र में आप किसी भी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उन्नति से भरा रहेगा। काफी लंबे समय से रुके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। इसका आपको भविष्य में अच्छा फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मध्यम रूप से व्यतीत होगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अचानक दूर संचार माध्यम से अशुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी चिंतित होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। धन संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। माता से प्यार और सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलने के योग नजर आ रहे हैं। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। धन संबंधित मामलों में लगातार सफलता हासिल होगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए व्यक्तियों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहने वाला है। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर संपत्ति से जुड़ा हुआ कोई विवाद चल रहा है तो आज वह फिर से सिर उठा सकती है। विषम परिस्थितियों में आपको बुद्धिमानी से काम लेने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। धन वृद्धि के योग नजर आ रहे हैं। अगर कोई लंबे समय से कानूनी केस चल रहा है तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। संतान के आज किसी कार्य को करने से आप थोड़े असमंजस में रहेंगे, लेकिन वे कार्य पूरा होगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए व्यक्तियों को थोड़ी अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है परंतु उसका आपको अच्छा नतीजा मिलने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि करेगा। सामाजिक सेवा से जुड़े हुए व्यक्तियों को अधिकतम लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नए व्यक्तियों से दोस्ती होगी। कार्य क्षेत्र में तनाव कम रहेगा। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। घरेलू जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलेगा। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने कामकाज में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। रुके हुए कार्यों पर थोड़ा अधिक फोकस कीजिए। अगर आप कोशिश करेंगे तो सभी कार्य सफल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पर नियंत्रण बनाने की जरूरत है क्योंकि आज आपके सामने कुछ नए-नए खर्च निकल कर आ सकते हैं, जिसकी वजह से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से इंटरव्यू का बुलावा आ सकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छी प्रगति मिलने की उम्मीद है। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होगा। कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन विशेष नजर आ रहा है। व्यापार में लगातार तरक्की हासिल होगी। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। अगर आपका कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। विशेष कार्यो के पूरे होने पर आपका मन प्रसन्न रहने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। व्यापार कर रहे व्यक्तियों को विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत खराब होने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही मत कीजिए। परिवार के किसी सदस्य से बहसबाजी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित होगा। बहन के विवाह में आ रही बाधा आज किसी परिजन की सहायता से दूर हो सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने की उम्मीद है।