30 अगस्त 2021 राशिफल: आज इन राशि वालों को मिलेंगे सुनहरे अवसर, बढ़ेंगी सुख-सुविधाएं, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 30 अगस्त 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन अति उत्तम रहने वाला है। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के सुनहरा अवसर प्राप्त होंगे इसलिए इनका फायदा उठाना चाहिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानी खत्म होगी। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करें। मानसिक चिंता दूर होगी। व्यापार में बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। व्यापार में अगर आप कुछ नया बदलाव करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए अन्यथा नुकसान होने की संभावना नजर आ रही है। परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में पिताजी की सहायता से लाभ मिल सकता है। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। व्यापार में धन लाभ प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन करियर के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। करियर में आप अच्छी तरक्की हासिल करेंगे। खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। घर में काफी लंबे समय से चल रही समस्या दूर हो सकती है। परिवार वालों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसकी आप काफी लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के व्यक्ति बेहद खुश रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने कामकाज में मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। कार्य क्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आप समझदारी से काम लीजिए। विद्यार्थियों को आज मनचाही सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, यदि उनको कोई रोग पहले से ही सता रहा है तो डॉक्टरी परामर्श जरूरी लें। आज आप किसी भी जोखिम को लेने की कोशिश ना करें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका भाग्य उत्तम रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मनचाही सफलता मिल सकती है। आमदनी के नए स्रोत हासिल होंगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है, इसके साथ ही मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में आप सफल हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उन्नति दायक रहेगा। व्यापार में विस्तार होगा। काफी लंबे समय से अटकी हुई योजना पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आमदनी अच्छी रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। दान पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। करियर से जुड़ी हुई कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। क़ानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवार वालों के लिए समय निकाल पाना बहुत ही मुश्किल हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। भागीदारों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी लेकिन आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। कार्यालय में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको कामकाज में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर आप बुद्धिमानी का प्रयोग करेंगे तो इससे हर समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। अगर यात्रा जरूरी हो तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। खास व्यक्तियों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। अगर आप पैसा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए, इससे आपको फायदा मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों का आज का दिन अच्छा रहेगा। लव पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। निजी जीवन की परेशानियों से राहत मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर सकते हैं। परिवार वालों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। जरूरतमंदों की मदद के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। काफी लंबे समय से अटके हुए सभी कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन खुश होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको उत्तम संपत्ति मिलने के संकेत हैं। परिवार वालों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता की सेहत में सुधार होगा। संतान पक्ष की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का प्रस्ताव मिलने के योग हैं।