30 नवंबर 2021 राशिफल: आज इन 4 राशि वालों के सपने होंगे पूरे, बुरे समय से मिलेगा छुटकारा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 30 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी भी काम में लापरवाही मत कीजिए अन्यथा महंगी साबित हो सकती है। प्रेम संबंधों में चल रहे मतभेद खत्म होंगे, साथी आपकी भावनाओं को समझेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में आप अपने जरूरी कार्य समय पर पूरा करें। सहकर्मियों की मदद मिलेगी। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी अच्छा साबित होगा। आप अपनी चतुराई के बल पर कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। बुरे समय से छुटकारा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज फायदा मिल सकता है। अविवाहित व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन विशेष साबित होगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। सरकारी कामकाज में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा इसका प्रभाव कार्य पर पड़ेगा। नौकरी-व्यवसाय में परिस्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं। थोड़ी मेहनत में आपको किसी बड़े काम से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। दोस्तों के साथ कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही मत कीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करने की आवश्यकता है। आमदनी अच्छी रहेगी। युवा वर्ग को अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर नहीं करने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देना होगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले के मुकाबले अच्छा रहेगा। आपके अंदर छिपी हुई प्रतिभा उभर कर सामने आएगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। बच्चों की तरफ से चिंता खत्म होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति और वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए, इससे आपको फायदा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। गुस्से पर काबू रखना होगा। जरूरी कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें क्योंकि आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना विफल हो सकती है। कठिन परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। माता-पिता की सेहत पर विशेष ध्यान रखें। भाई-बहनों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक जरूरतों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम साबित होगा। आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्क लाभदायक साबित हो सकते हैं। आपके प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा आर्थिक हानि होने की संभावना नजर आ रही है. बुरी संगति से दूर रहें। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम साबित होगा। किसी पुराने कर्ज की भरपाई कर सकते हैं। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से अधिक पैसा कमाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों का समय अच्छा रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। लाभ के नए-नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी कोई बड़ी योजना पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन खुश रहेगा। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आमदनी में इजाफा होने के प्रबल योग हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी।