31 अगस्त 2021 राशिफल: महीने का आखिरी दिन इन 7 राशियों के लिए रहेगा शुभ, चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 31 अगस्त 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। शिक्षा, बिजनेस, नौकरी में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अगर आपने पहले निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। मनोबल मजबूत रहेगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने में सक्षम हो सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको कामकाज में काफी सोच-समझकर चलना होगा। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है, जिसकी वजह से आपका मन काफी चिंतित रहने वाला है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। कुछ कार्य आपके मन मुताबिक पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है परंतु आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से मीठी-मीठी बातें हो सकती हैं, आपके दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। अचानक धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने कामकाज में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है परंतु आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आपके मन में तरह-तरह के विचार आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में बदलाव होने के कारण स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मनचाही सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ पार्टी का प्रोग्राम बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है। बच्चों की तरफ से चिंता दूर होगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्ति आज अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। सरकारी काम में सफलता हासिल होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने का अवसर मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा इसलिए दिन भर संभलकर रहना होगा। किसी महिला मित्र की मदद से आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना थोड़ा कठिन हो सकता है। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चे पर कंट्रोल रखें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अच्छा साबित होगा। घरवालों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कामकाज में की गई मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिलने वाला है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। करियर में आगे बढ़ने के नए-नए मार्ग हासिल हो सकते हैं इसलिए उनका फायदा उठाना चाहिए। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। किसी भी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले सोच-विचार जरूर कर लीजिए। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। माता-पिता की सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन शुभ रहेगा। आपके व्यापर में वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। आपका मन खुश रहेगा। संतान की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपनी साकारत्मक सोच की वजह से कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है परंतु आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। अचानक ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। खास व्यक्तियों से जान-पहचान बढ़ेगी। करियर में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बेरोजगार व्यक्तियों को बहुत ही जल्द अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आप अपने लक्ष्यों पर पूरा फोकस करेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम विवाह होने के योग नजर आ रहे हैं। आप अपनी बुद्धिमानी के बल पर कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। परिवार वालों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। किसी बात को लेकर मन में चिंता उत्पन्न हो सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। किसी जरूरी काम में दोस्तों की मदद मिल सकती है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।