31 जनवरी 2022 राशिफल: आज इन 5 राशि वालों का जाग उठेगा सोया भाग्य, धन लाभ के बने योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 31 जनवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको पारिवारिक जीवन में थोड़ा संभलकर रहना होगा। जीवनसाथी और अपने परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बेहतर बनाकर रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। भविष्य को लेकर नई योजना बन सकती है, जो आपको काफी हद तक फायदा दे सकती है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसके कारण आप काफी परेशान रहने वाले हैं। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आज आप कहीं भी निवेश ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद उत्तम रहेगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है, इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। व्यापार में लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपने काफी लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसमें आपको काफी हद तक सफलता मिलने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके कारण बेचैनी महसूस करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता बढ़ सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। विशेष व्यक्तियों की मदद से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा, किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने से आपका मन हर्षित होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन हर्षित होगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ प्राप्त हो सकता है। बड़े अधिकारी आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी चतुराई से कठिन से कठिन काम आसानी से पूरे कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन ठीक नहीं है। माताजी की सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा, क्योंकि आज उनको अचानक कोई सेहत संबंधित समस्या हो सकती है, जिसे लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन कम हो सकती है। व्यापार में कुछ नया बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। अगर आपका कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपनी कठिन मेहनत से सभी कार्य पूर्ण करेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है परंतु आपको कोई भी जोखिम भरे काम से दूर रहना होगा। कोई पुरानी बात आपके मन को परेशान कर सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, आप किसी तीर्थ स्थान पर उन्हें ले जाने की योजना बना सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें।