31 जुलाई 2021 राशिफल: माह का आखिरी दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा खास, धनलाभ के बन रहे योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 31 जुलाई 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। खास व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। यदि आपने कहीं निवेश करने का मन बना रखा है तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी खास मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज कोई भी जोखिम भरे काम को हाथ में लेने से बचना होगा अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। कुछ काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। बिजनेस को लेकर आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिला-जुला नजर आ रहा है। आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव आ सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पैसे का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि हो सकती है। अपने भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, उसका भविष्य में अच्छा फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद खास नजर आ रहा है। परिवार से जुड़ी हुई सभी समस्याओं का समाधान होगा। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। घर में धार्मिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सफलता हासिल होगी। आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। व्यापार से संबंधित शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। किस्मत के सहारे आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल हो सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे, उससे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। आज किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज अपने विचारों पर थोड़ा काबू रखना होगा क्योंकि किसी पुरानी बात को लेकर आपके मन में तरह-तरह विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके कारण आप तनाव महसूस करेंगे। कामकाज में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु उसका आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत जातकों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। दोस्तों के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। खास व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। अगर आप पैसे का उधार लेन-देन कर रहे है तो थोड़ा सतर्क रहें। अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें। पिताजी की सहायता से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन हंसी खुशी व्यतीत होगा। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। अचानक करियर से जुड़ी हुई शुभ सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। खास व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने कामकाज में अच्छा फायदा प्राप्त कर सकते हैं। बेरोजगार व्यक्तियों को अच्छा रोजगार मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में मन मुताबिक परिणाम हासिल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आप अपने कार्य दिल से करेंगे, जिससे आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानी दूर हो सकती है। विद्यार्थियों का आज का दिन उत्तम रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आप कठिन मेहनत करेंगे। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज उत्तम रूम से फल की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज उन्नति के मार्ग हासिल हो सकते हैं इसलिए आप इनका पूरा फायदा उठाएं। आपके मन में किसी बात को लेकर खुशी बनी रहेगी। परिवार वालों की पूरी मदद मिलने वाली है। कामकाज में आप कुछ नया प्रयोग करेंगे, जिसका भविष्य में लाभ मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा निवेश करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।