31 मार्च 2022 राशिफल: आज इन 2 राशियों का लाभदायक रहेगा दिन, वहीं इन्हे फिजूलखर्ची से बचना है जरूरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 31 मार्च 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। कारोबारियों को मनचाही सफलता मिल सकती है। कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले व्यक्तियों को नए प्रोजेक्ट या अवसर मिलेंगे। खानपान में लापरवाही करने से सेहत खराब हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। खास व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। अचानक लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कारोबार में बरकत होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। ऑनलाइन व्यापार करने वाले व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलता हुआ नजर आ रहा है। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी लेकिन आप ज्यादा तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता हासिल हो सकती है। खुदरा कारोबारियों को कम लाभ होगा। अचानक ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखना होगा, अन्यथा आगे चलकर इनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम मिलने की पूरी संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सहकर्मियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आज आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बनाएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आप अपनी क्षमता अनुसार किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। कार्यस्थल पर विरोधियों के चलते चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्ति किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि हो सकती है। विद्यार्थियों का मन इधर उधर भटक सकता है. पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने अधूरे काम निपटाने पर ध्यान देंगे। आप अपनी मेहनत से लंबे समय से रुके काम आसानी से पूरे कर सकते हैं। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले व्यक्तियों को थोड़ी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कॉस्मेटिक का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रतिभा निखार कर भविष्य में फायदा उठा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। कामकाज का दबाव कम रहेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको मनचाही नौकरी मिल सकती है। कार्यस्थल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ कर सकते हैं। प्रमोशन मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। महत्वपूर्ण कामों पर फोकस करना होगा। आपको विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने ऊपर मानसिक तनाव हावी मत होने दीजिए। सकारात्मक सोच के साथ आपको आगे बढ़ना होगा। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की आप हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। आज आपको भावुकता में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। आपके व्यवहार में बदलाव आ सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। युवाओं को प्लानिंग के मुताबिक ही कार्य करना चाहिए, अचानक कोई बदलाव नुकसानदायक साबित होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। गला खराब हो सकता है। सर्दी-जुखाम होने की भी आशंका बन रही है। घर के बड़ों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे।