31 अक्टूबर 2021 राशिफल: आज इन 4 राशियों के लिए खुशियां लाया है दिन, हर जगह मिलेगा भाग्य का साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 31 अक्टूबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत सुखद रहने वाला है। काफी लंबे समय से चले आ रहे उतार-चढ़ाव की स्थितियों में कमी देखने को मिलेगी। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे व्यक्तियों को भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। शादीशुदा जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। मानसिक परेशानियां कम होंगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारी आपको परेशान कर सकती हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको बचकर रहना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आप कठिन विषयों में अधिक फोकस कीजिए, गुरुजनों का साथ मिलेगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन सफलता दिला सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। धन से जुड़े हुए मामले में गति आएगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्ति नई योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में बेहतरीन फायदा मिलने वाला है। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च होगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। विशेष रूप से विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करेंगे, जिसका आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सुखद रहने वाला है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा हो सकता है। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। कमाई के स्रोत बनेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। व्यापार की गति में तेजी आएगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा परंतु धन संबंधित मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। विशेष रूप से आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से बचना होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आज आपका दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। विषम परिस्थितियों में आप अपनी बुद्धिमानी का इस्तेमाल करेंगे, जिससे आप हर परिस्थिति का सामना कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने जीवन में बहुत सी विषम परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है इसलिए आज समझदारी से काम लेना होगा। मानसिक रूप से आप खुद को परेशान महसूस करेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला मत लीजिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा परिणाम मिलने वाला है। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। विदेश में व्यापार कर रहे व्यक्तियों को भारी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। ज्यादातर मामलों में किस्मत साथ देने वाली है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। संतान से संबंधित चिंताओं में कमी आएगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। आप किसी लाभदायक की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपकी किस्मत पूरा साथ देगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। कठिन से कठिन परिस्थितियों पर भी आप आसानी से काबू पा सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। धन कमाने के मार्ग हासिल होंगे। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क बन सकता है, जो भविष्य में लाभदायक रहने वाला है। जरूरतमंदों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा।