4 अप्रैल 2022 राशिफल: आज इन 5 राशियों का खुशियों से भरा रहेगा दिन, भोलेनाथ की बरसेगी अपार कृपा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 4 अप्रैल 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। स्वास्थ्य में पहले से सुधार नजर आ रहा है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी परंतु आप अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा पेट खराब हो सकता है। धन में बढ़ोतरी की संभावना है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार वालों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सौभाग्य में बढ़ोतरी करेगा। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। खास व्यक्तियों से जान पहचान होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कोई रिश्तेदार आज आपको अचानक से सरप्राइज दे सकता है। घर का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। बच्चों की तरफ से चिंता दूर होगी। जीवन में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल हो सकते हैं जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आप व्यस्त हो जाएंगे। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण बहुत अच्छा नजर आ रहा है। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थी कठिन विषयों पर ध्यान दें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बना कर रखना होगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। कारोबार में बरकत होगी। अचानक किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में मेहनत करने के बावजूद भी उचित परिणाम नहीं मिल पाएगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरूर लीजिए यही आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। सफलता के मार्ग हासिल होंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नहीं नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपनी मेहनत से हर काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। मन में खुशी बनी रहेगी। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अचानक दोस्तों के साथ मिलकर आप किसी नए व्यापार की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको किसी भी मामले में दखल देने से बचना चाहिए। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो उस विषय के किसी जानकार व्यक्ति से सलाह जरूर लीजिए। बड़ों की बात सुनना आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है। आपको बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके मन में कुछ ऐसे ख्याल उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपको खुशी देंगे। परिवार में चल रही परेशानियां दूर होंगी। जो व्यक्ति शेयर मार्केट से जुड़े हुए हैं, उनको अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। ऑफिस में आपका रुतबा बना रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। खास व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए मददगार साबित होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपको आर्थिक रुप से लाभ मिलने के योग हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। किसी जरूरी काम में आपको सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। अगर आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो समय ठीक नजर आ रहा है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर आप काम शुरू कर सकते हैं इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थी आज अपने शिक्षकों की मदद से अपना प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का दोगुना लाभ प्राप्त होगा। आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है। आप जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने जीवनसाथी के साथ देवी मां के मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। दोस्तों के साथ नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने घर के बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। कॉमर्स के विद्यार्थी किसी शॉर्ट टर्म कोर्स में दाखिला लेने का मन बना सकते हैं। आपको सीनियर स्टूडेंट्स का सपोर्ट मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं।