4 फरवरी 2022 राशिफल: आज 6 राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिलेगी तरक्की, सुनने को मिल सकती है अच्छी खबर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 4 फरवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। मानसिक चिंताओं के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। दूर संचार माध्यम से निराशाजनक खबर मिल सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। सभी सदस्यों के साथ आप बेहतर तालमेल बनाकर रखें। नौकरी के क्षेत्र में अधूरे कामों को खत्म कर लीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज कोई नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। समाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत ही खास रहेगा। आपको किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। पिताजी की सहायता से कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। माता जी की सेहत में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। आप अपनी चतुराई से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। विरोधी शांत रहेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। विशेष व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ सहकर्मियों से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी चिंतित रहेगा। कामकाज में सफलता हासिल करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपको ससुराल पक्ष के व्यक्तियों से कोई भी बातचीत करने से पहले सावधान रहना होगा। यदि आज आपने कोई गलत बात की तो वह बात आपकी जीवनसाथी को पता चल सकती है, जिसके कारण आपके गृहस्थ जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। शाम के समय माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। अचानक कुछ अधूरे काम पूरे होने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। संतान की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको नौकरी के क्षेत्र में लाभ के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है। अचानक ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है, कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। पुरानी योजनाओं से अच्छा फायदा मिल सकता है। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी। बिजनेस में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा साबित होगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। रिश्तेदारों से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। आपको अपने जरूरी काम सबसे पहले पूरे करने होंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। अगर आप आज किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल मत लीजिए, नहीं तो आपको धन को उतार पाना मुश्किल हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आने वाले समय में अच्छा फायदा मिलेगा। विदेश में काम कर रहे व्यक्तियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। निजी जीवन की कुछ समस्याओं का समाधान निकल सकता है। आज आप व्यवसाय के कामों में काफी व्यस्त रहेंगे लेकिन आप अपने परिवार अथवा अपने माता-पिता के लिए समय निकालने में सफल होंगे।