4 जनवरी 2022 राशिफल: आज इन 6 राशि वालों को मिलेंगे कई शानदार मौके, चमकेगा भाग्य

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 4 जनवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा नजर आ रहा है। किसी कारण से आप काफी चिंतित रहेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। माता-पिता की गिरती सेहत आपको काफी परेशान कर सकती हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना होगा। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का आज का दिन ठीक रहेगा। लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की आप हर संभव कोशिश करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। लाभ के कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में अच्छा लाभ देगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। भविष्य योजनाओं पर पुनः सोच विचार कर सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को यही सलाह दी जाती है कि आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। रोजगार की दिशा में जो व्यक्ति लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। किसी पुराने कर्ज की भरपाई कर सकते हैं। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिलेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कोई पुराना निवेश आपको अच्छा लाभ दे सकता है। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। व्यापार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप कोई नया काम शुरू करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग है। रचनात्मक कार्यों में आज प्रगति होगी। आज आप अपने दैनिक जरूरतों की पूर्ति पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर लगाम रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है। करियर से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने की संभावना है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुरी संगति से दूर रहें अन्यथा परेशानी में आ सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने का सोच विचार कर रहे हैं, तो उसमें आपको चल और अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच करना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई बड़ा धोखा हो सकता है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य काफी लंबे समय से रुका हुआ है, तो वह पूरा होने की संभावना है। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको आर्थिक रुप से लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। व्यापार की समस्याओं का समाधान निकल सकता है। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। हर मामले में जीवनसाथी का सहयोग मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने बच्चों के भविष्य से जुड़ी हुई नई योजनाएं बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों की मदद मिलेगी। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। आप अपने सभी काम जोश के साथ पूरा करेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन खुशहाल व्यतीत होगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर परिवार का माहौल बेहतर बनेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। व्यापार में विस्तार होगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिलेगी।