4 मई 2022 राशिफल: आज इन 2 राशियों के रुके हुए काम होंगे पूरे, वहीं ये जातक पैसों का न करें लेन-देन

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 4 मई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने कार्यों को पूर्ण करने के लिए सहयोगियों की मदद लेनी होगी। सहयोग से काम पूरे हो जाएंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आप पैसों के मामले में सोच समझकर ही निर्णय लें, बिना विचार के निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिनको पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है। घर परिवार का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक ठाक नजर आ रहा है। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कार्यों में टेक्नोलॉजी की मदद से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। जो व्यक्ति कारोबार करते हैं या फिर करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित होंगे। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। आप छोटी-छोटी समस्याओं को अपनी चतुराई से सुलझा सकते हैं। अगर आपने पहले पैसा उधार लिया है, तो वह चुकाने में सफल रहेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। अपनी मीठी वाणी से सभी लोगों को प्रसन्न रखने में सफल रहेंगे। आपको खाने में ठंडी चीजों से परहेज करना होगा अन्यथा गला खराब हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। ऑफिस के कार्य समय पर पूर्ण करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। आप अधिक मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अति उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। ऑफिस में वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। करियर से संबंधित दिक्कत खत्म होगी। व्यापार कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग हैं। अगर आप कुछ नया प्रयोग करने का प्रयास करते हैं, तो ग्राहक भी आकर्षित होंगे। विद्यार्थियों को अपनी उच्च शिक्षा के लिए तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। शिक्षा तो जितनी मिल जाए कम है। भाइयों से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आप ऑफिस के कार्यों में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है और बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। आप अपने सभी कार्य योजनाएं बनाकर करें। व्यापारियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम-धंधे में सब कुछ चलता है इसलिए उतार-चढ़ाव आने पर आप परेशान ना हों, धैर्य बनाए रखें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। शिक्षकों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में किसी प्रकार के विवाद की आशंका बन रही है। आपको परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। बाहर के खानदान से परहेज करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उस पर पैनी नजर बनाए रखें इसके साथ ही आप शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय नजर आएंगे। युवाओं के मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। जीवन में उतार-चढ़ाव को ठीक से समझना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे, जिससे कठिन समय कट जाएगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। परिवार में बहन के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने का प्रयास करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बहुत ही बढ़िया नजर आ रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। किस्मत पूरा साथ देगी, जिसके चलते कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप अपने सामने आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में नई-नई योजनाएं बनाएंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगी। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। अगर पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस प्राप्त होने की उम्मीद नजर आ रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको शिक्षकों की मदद मिलेगी। कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कारोबार में बरकत होगी। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। कारोबार को दूसरों के सहारे बिल्कुल भी ना छोड़े, आपको सब कुछ खुद ही देखना होगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है. जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी।