04 नवंबर 2021 राशिफल: दिवाली पर बन रहा चार ग्रहों का अनोखा योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

इस बार दिवाली बेहद ही खास और शुभ होने वाली है। दरअसल, दिवाली के मौके पर इस बार चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन मंगल, सूर्य, बुध और चंद्रमा की युति बनेगी। ग्रहों का यह संयोग बेहद शुभ माना जाता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 04 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। चारों तरफ से खुशियां प्राप्त होंगी। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। काफी लंबे समय से जिस समय का इंतजार कर रहे थे वह नजदीक आ रहा है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। दोस्तों के साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कमाई के स्रोत बनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति और वेतन में वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है इसलिए आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। किसी पुराने निवेश का अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। कार्य क्षेत्र में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है परंतु इसका आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। अचानक कुछ लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं, जिसका फायदा उठाना चाहिए। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को सफलता हासिल होगी। आपके दिमाग में तरह-तरह की योजना आ सकती है, जिनको अगर आप अपने किसी कार्य पर लागू करेंगे तो उसका अच्छा नतीजा देखने को मिलेगा। व्यापार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। अनुभवी व्यक्तियों की मदद से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन बहुत खुश रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने जरूरी कार्य समय पर निपटा कर परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। तरक्की के मार्ग में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आप काम के सिलसिले में किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जो भविष्य में लाभदायक रहने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जो आगे चलकर भरपूर लाभ देगा। परिवार वालों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विषम परिस्थितियों में परिवार वालों का पूरा सपोर्ट आपके साथ रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस करने वालों को लाभ मिलेगा। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको काफी सावधान रहना होगा। किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है, परंतु आप किसी भी अजनबी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु सबसे पहले घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपने भविष्य को देखते हुए कोई नया निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। जीवनसाथी की सलाह किसी काम में फायदा दे सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन कुछ नरम-गरम नजर आ रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। अगर आप कोई नया बिजनेस करने का सोच रहे हैं तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। अनुभवी व्यक्तियों से संपन्न एक बनेंगे, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। आपकी कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। आप अपनी चतुराई से कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। आप अपने मधुर व्यवहार को बनाए रखें। शाम के समय दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। घर में मांगलिक कार्यों पर चर्चा हो सकती है। व्यापार में किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने का साहस ना करें, अन्यथा हानि का सामना करना पड़ेगा।