04 अक्टूबर 2021 राशिफल: इन 2 राशियों को आज रहना होगा सावधान, वहीं ये राशि वाले होंगे मालामाल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 04 अक्टूबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको धन के मामले में काफी सतर्क रहना होगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है, जिसके कारण आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन कम हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काफी लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। आपका मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको कार्य क्षेत्र में अत्यधिक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं परंतु आपको यह लाभ कमाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप लाखों कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को थोड़ा संभल कर रहना होगा। गुप्त शत्रु आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को शादी का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। घर परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। जो व्यक्ति विदेश में व्यापार करते हैं उनको आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज घरेलु खर्चों में बढ़ोतरी होगी। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य रखना होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मानसिक तनाव कुछ कम होगा। रुके हुए कार्य प्रगति पर आ सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता जी की सेहत में सुधार आने की संभावना है। छोटे-मोटे व्यापारियों को आज धन लाभ मिलने की संभावना है। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन धन लाभ लेकर आया है। यदि आपका कोई धन-संपत्ति संबंधित कानूनी विवाद चल रहा है तो वह आज पूरा होगा और आपको धन लाभ दिला सकता है। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। बिजनेस अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पहले किए गए कामों का अच्छा नतीजा मिल सकता है। अगर आप कहीं निवेश करना चाहता चाहते हैं तो इसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ अवश्य प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। सामाजिक दृष्टिकोण से जो भी कार्य करेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में साथ काम करने वाले व्यक्तियों का पूरा सहयोग मिलने वाला है। काफी लंबे समय से रुके हुए जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य अच्छा फायदा मिलने वाला है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम परिणाम लेकर आया है। संतान से संबंधित कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकती है। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आमदनी बढ़ेगी। कमाई के नए-नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं परंतु आपको इनको पहचानने की आवश्यकता है। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यापार में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों को दूसरों पर भरोसा करने से पहले अच्छी नियत को जानना होगा, नहीं तो वह उनका काम बिगाड़ सकते हैं। आप अपनी चतुराई के बल पर व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। संतान की शिक्षा में यदि कोई बाधा आ रही है तो उसका समाधान निकल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन कुछ विशेष नजर आ रहा है। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ख़ास व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। करियर से जुड़ी हुई शुभ सूचना मिल सकती है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका मन पूजा पाठ में अधिक लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से इसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।