04 सितंबर 2021 राशिफल: आज इन 4 राशियों का दिन रहेगा लाभदायक, आर्थिक जीवन होगा खुशहाल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 04 सितंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज चारों तरफ का वातावरण खुशनुमा रहने वाला है, जिसकी वजह से आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। व्यापार में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। शाम को कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। संतान की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृषभ राशि(Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही मत कीजिए। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान गाड़ी प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा चोट लग सकती है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखनी होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। जरूरी काम की योजनाओं में सफलता हासिल होगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की हासिल होगी। व्यापार में कुछ बदलाव कर सकते हैं, उसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। अचानक कमाई के स्रोत बढ़ सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी उदास रहने वाला है। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। किसी खास मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को तरक्की मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उन्नति से भरा रहेगा। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण योजना सफल हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं इसलिए इनका फायदा उठाना चाहिए। आप अपने पुराने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप कोई काम कर रहे हैं तो थोड़ी सावधानी बरतें क्योंकि आपका कोई कार्य बिगड़ सकता है। सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। माता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पिताजी की सलाह आपके किसी काम में लाभदायक सिद्ध हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही मत कीजिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आप दूसरों की मदद करने का सोच सकते हैं। दान पुण्य करने में आपका अधिक मन लगेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम की योजना पर चर्चा हो सकती है। व्यापार में आज एक के बाद एक काम आपके हाथ में आते रहेंगे, जिसकी वजह से आप काफी बिजी हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो उनके लिए आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप काफी बिजी रहेंगे। परिवार वालों के लिए समय निकाल पाना काफी मुश्किल हो सकता है। कामकाज की योजनाओं में अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं। नौकरी में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है, प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से अगर मतभेद चल रहे हैं तो वह खत्म हो सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। अगर संपत्ति से जुड़ा हुआ कोई विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।