5 दिसंबर 2021 राशिफल: आज 3 राशियों का हंसी-खुशी बीतेगा दिन, आर्थिक लाभ मिलने के बने योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 5 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है, लेकिन उससे पहले सोच विचार जरूर कीजिए। कामकाज का बोझ अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। घर परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार वाले आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आमदनी के मार्ग हासिल हो सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। बाहर के खानपान से परहेज करें। अचानक किसी जरूरी काम से लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा, यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। कमाई के जरिए हाथ रख सकते हैं। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। पुराने किए गए कामों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिससे कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। लाभ के कई मौके हाथ लग सकते हैं, इसलिए उनका फायदा उठाना चाहिए। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपको कामयाबी मिलेगी। घरेलु जरूरतों की पूर्ति होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने कामकाज के प्रति काफी सतर्क रहना होगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को परेशान करेंगी। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। दोस्तों और समाज में सम्मान बढ़ेगा। प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है, किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। अगर आप कोई भी बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरूर लीजिए। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। ज्यादातर मामले आसानी से सुलझ सकते हैं। खर्चों में कमी आएगी। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जो आपको अच्छा लाभ देगी। अजनबी व्यक्तियों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आएगा। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर नजर आ रही है इसलिए आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। शादीशुदा जिंदगी में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करेंगे। खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। छोटी-मोटी परेशानियों से आप घबराएं नहीं। कारोबार में बरकत होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज किसी जरूरी कार्य के लिए यात्रा करने पड़ सकती है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर आप पैसों का उधार लेन-देन कर रहे हैं, तो सावधानी बरतें। अगर संभव हो सके तो आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं। आपकी कोशिश सफल रहेगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका फायदा मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, परंतु आप किसी भी अजनबी के ऊपर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन व्यापार की दृष्टि से अच्छा रहेगा। लाभ के मौके हाथ लग सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। अगर आप किसी सफर पर जा रहे हैं, तो उस दौरान अपने सामान पर ध्यान दीजिए क्योंकि चोरी होने की आशंका नजर आ रही है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है।