5 फरवरी 2022 राशिफल: आज इन 3 राशि वालों को धन और सुख सुविधा का मिलेगा लाभ, घर में आएंगी खुशियां

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 5 फरवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। वहीं जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे थे, वह आज उन्हें मिलेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए दिन काफी परेशानी भरा रहेगा क्योंकि पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी ने व्यापार की योजना बन सकती है, जो भविष्य में लाभदायक रहने वाला है। आप अपने द्वारा किए गए प्रयासों से रुके हुए कार्य पूर्ण करेंगे। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक परेशानियों में कमी आएगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। किसी संपत्ति प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी अधूरी मनोकामना पूर्ण होगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। जरूरी कामों को लेकर लंबी-लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती है, वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। विशेष व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आने वाले समय में फायदेमंद रहने वाला है। अचानक करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। शाम के समय आप अपने पिताजी से कुछ सलाह मशवरा कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। पुराने रुके हुए काम आपके प्रयासों से सफल हो सकते हैं। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। व्यापार में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। अगर पहले कभी किसी से उधार लिया है, तो आज वह उस कर्ज को उतारने में सफल रहेंगे, जिसके कारण चैन की सांस लेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। गलत संगति से दूर रहें। पुराने मित्र से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा करेंगे। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। आपको अपने काम से काम रखना होगा। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसकी वजह से आप अधिक परेशान रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। रुके हुए काम पूरे होंगे। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कामकाज की बाधाएं दूर हो सकती हैं। अगर कोई कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। विदेश में काम कर रहे व्यक्तियों को मुनाफा मिलने की उम्मीद है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। काम को लेकर मानसिक चिंता अधिक रहेगी, आप अपने जरूरी कामों पर ज्यादा फोकस करें। आप अपने ऊपर नाकारत्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कमाई के स्त्रोत बढ़ सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।