5 मार्च 2022 राशिफल: आज ये 4 राशि वाले बड़ी सफलता करेंगे हासिल, खुशियों से भरपूर रहेगा दिन

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 5 मार्च 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मध्यम फलदाई रहेगा। आप अपने जरूरी कामों पर फोकस करें क्योंकि महत्वपूर्ण कार्य विलंब होने की संभावना है, जो आपकी चिंता का कारण बन सकता है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है, तो उसका समाधान निकल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आप अपनी मेहनत के दम पर लगातार करियर में आगे बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। किसी खास मित्र से बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसको घर लाते समय सड़क के नियमों का ध्यान में रखकर वाहन को चलाना जरूरी है, नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। परिवार के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। कार्यालय में अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर साबित होगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपका मन हर्षित होगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। सरकारी कामों में सफलता हासिल होगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। अचानक आमदनी के कुछ नए रास्ते आप तलाश करने की कोशिश में लग जाएंगे, जिसमें आपको काफी हद तक सफलता मिलेगी। घर के छोटे बच्चों की मनोकामना को पूर्ण कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले की तुलना में बेहतर रहेगा। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। आप अपनी माताजी से मन की इच्छा जाहिर कर सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। नए नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, परंतु आंखें मूंदकर किसी पर भरोसा करना ठीक नहीं है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन बहुत खुश रहेगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। प्रेम जीवन की स्थिति सामान्य नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। साझेदारी में अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा अन्यथा आगे चलकर आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस होगी। छोटे व्यापारियों को कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको अपने व्यापार में मन मुताबिक लाभ प्राप्त हो पाएगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम फलदायक रहेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं में सफलता हासिल करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अगर किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही है, तो वह खत्म हो जाएगी। संतान की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों को अच्छा फायदा मिलेगा। आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में आप किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है परंतु आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहें।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों को पदोन्नति अथवा वेतन में वृद्धि जैसी शुभ सूचना मिलने की पूरी संभावना है। व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलेंगे। आमदनी के कुछ नए स्रोत हासिल हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचान कर अमल करना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे। आज किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उस धन को वापस आने की संभावना बहुत कम नजर आ रही है।