5 मई 2022 राशिफल: आज इन 4 राशि वालों का खुशियों से भरा रहेगा दिन, चमकेगी किस्मत, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 5 मई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा नजर आ रहा है। अधूरे कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। घर के किसी सदस्य से विवाद चल रहा है, तो वह समाप्त करने की कोशिश कीजिए। यदि उसमें माफी भी मांगनी पड़ी, तो अवश्य मांगे। दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज कोई भी जोखिम उठाने का साहस ना करें। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन कठिनाइयों से भरा रहेगा। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि किसी भी जरूरी कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए ताकि भविष्य में कोई परेशानी ना हो। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बहुत भाग्यशाली नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो व्यक्ति अपने धन को भविष्य के लिए संचय करना चाहते हैं, वह काफी हद तक करने में कामयाब रहेंगे। माताजी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पिताजी की मदद से कोई जरूरी कार्य पूर्ण हो सकता है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। कुछ शत्रु आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आप वाहन धीमी गति में चलाएं। व्यापार में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन अति उत्तम रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। रचनात्मक कार्य में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। माता-पिता की सेवा में समय व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। मानसिक चिंता खत्म होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप अपनी चतुराई से कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ प्राप्त होगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। बेरोजगारों को अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर लापरवाही ना करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। व्यापार में भी निवेश करने से पहले पिताजी से सलाह मशवरा जरूर कीजिए। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज कहासुनी होने की संभावना है। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती है। किसी परिजन से आपको समय पर मदद ना मिलने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे और आपका विश्वास टूटेगा। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। कामकाज की योजनाओं में सफलता हासिल होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। घर परिवार का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल जाता है। कारोबार के लिए आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। परिवार में किसी सदस्य से आपको किए हुए वादों को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन करियर के दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ योजनाओं को बल मिलेगा। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है इसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षदायक समाचार सुनने को मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी भी काम में लापरवाही ना करें। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सहकर्मियों की मदद से कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। माता-पिता की तबीयत में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित होंगे। पड़ोसियों के साथ कोई वाद-विवाद होने की संभावना है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप मानसिक रूप से काफी खुश नजर आ रहे हैं। कामकाज की योजनाओं से भारी लाभ मिलेगा। बड़े अधिकारी आपके कामों से बेहद प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। शिक्षकों की मदद से किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। उधार दिया गया पैसा वापस प्राप्त हो सकता है।