05 अक्टूबर 2021 राशिफल: आज इन 3 राशि वालों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, साथ ही ये मिलेंगे फायदे

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 05 अक्टूबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके चारों तरफ का वातावरण सुखद रहने वाला है। आप जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी बुद्धिमानी के प्रयोग से कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि किसी की भी सुनी सुनाई बातों पर भरोसा मत कीजिए, पहले सोचना होगा कि यह बात सही है या नहीं? व्यापार में अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको बड़ी मात्रा में धन हाथ लग सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग हो सकती है। मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च होगा। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चे पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। महत्वपूर्ण योजनाओं में आपको सफलता हासिल होगी। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक की रहने वाली है। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। व्यापार में नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। संतान की तरफ से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकती है, जिससे आप बहुत खुश होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जरूरी मामलों में फैसला लेने में सक्षम हो सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों को अपने कामकाज में सफलता हासिल होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य प्रगति पर आ सकते हैं। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपने सभी रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। किसी जरूरी काम में पिता की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। सफलता के मार्ग हासिल होंगे। जीवनसाथी की सलाह से अगर आप कोई काम शुरू करेंगे तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। व्यापार में जोखिम उठाने का साहस करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मध्यम रूप से व्यतीत होगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको भरपूर लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। शाम के समय दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो दिन ठीक नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके जीवन की किसी बड़ी परेशानी का समाधान निकल सकता है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलेगी। धार्मिक समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सेहत का खास ध्यान रखें। किसी पुरानी बीमारी के चलते आप परेशान हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य से काम लेना होगा। किसी भी मामले को आप ठंडे दिमाग से हल करने की कोशिश कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके जीवन में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन हो सकता है लेकिन इसके चलते आपको किसी कठिनाई का भी सामना करना पड़ सकता है। आप विषम परिस्थितियों में मजबूत बने रहें। जीवनसाथी की तरक्की देख आज आपके मन को खुशी मिलेगी। नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों को सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना होगा। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपने बिजनेस में कुछ नया परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। घर के किसी सदस्य से अचानक शुभ सूचना मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। कामकाज में अच्छी कामयाबी मिलेगी। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अगर संभव हो सके तो आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।