05 सितंबर 2021 राशिफल: कर्क राशि सहित इन 5 राशियों का दिन रहेगा भाग्यशाली, हर तरफ से होगा फायदा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 05 सितंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस के कार्य बढ़ सकते हैं, जिसके चलते आप काफी बिजी रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। अगर आप दूर किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें अन्यथा चोट लग सकती है। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ बहसबाजी हो सकती है। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण कामकाज की जरूरी योजनाओं पर फोकस नहीं कर पाएंगे। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। बिजनेस में बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। ख़ास व्यक्तियों की मदद से कामकाज में भारी मुनाफा मिलेगा। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक रहने वाला है परंतु कोई भी जोखिम हाथ में लेने से बचना होगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यापार की गति में तेजी आएगी। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन आनंदमय रहने वाला है, प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की सराहना कर सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। भविष्य को देखते हुए आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं, जिसका लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके चारों तरफ का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जिससे आपके मन को खुशी मिलेगी। विदेश में कार्य कर रहे व्यक्तियों को भारी मात्रा में मुनाफा मिल सकता है। घर परिवार की परेशानियां दूर होगी। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं। संतान को उत्तम कार्य करते देख आपका मन हर्षित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज घर में कोई शुभ कार्य पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नए कार्य की शुरुआत करने की सोच सकते हैं। परिवार वाले आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा, लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाहा परिणाम मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। कमाई के स्रोत बढ़ सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण काम में पिता जी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। घर की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। सामाजिक क्षेत्र में नए व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ सकती है परंतु आप किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी निराश रहने वाला है। किसी जरूरी काम में खास व्यक्तियों की मदद मिलेगी, जिससे अच्छा मुनाफा मिल सकता है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ठीक प्रकार से सोच-विचार जरूर करें। रोजगार के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज व्यापार में उत्तम लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों को कुछ नया करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आने की संभावना है। संतान की शिक्षा से संबंधित चिंता दूर होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें। किसी रुके हुए कार्य में दोस्तों की मदद मिल सकती है। शाम को परिवार वालों के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के उत्तम रिश्ते आएंगे। छोटे-मोटे कारोबारियों का मुनाफा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अगर कोई कार्य काफी लंबे समय से रुका हुआ है तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं।