6 दिसंबर 2021 राशिफल: आज महादेव की कृपा से 6 राशियों की मुरादें होंगे पूरी, जीवन बनेगा खुशहाल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 6 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा बहुत अच्छा रहेगा। बिजनेस करने वालों को लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आज आपको करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिनका लाभ उठाना चाहिए। भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से चिंता दूर होगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ मनपसंद व्यंजन का आनंद ले सकते हैं। ख़ास व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी होने की संभावना है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। नए-नए कामों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं परंतु कोई भी काम करने से पहले सोच विचार जरूर कीजिए। सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा। बिजनेस करने वालों को सावधानी रखनी होगी। निजी जीवन की बात की जाए तो कोई पुराना पारिवारिक मसला सुलझ सकता है, जिससे घर का माहौल सकारात्मक बनेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छा नजर आ रहा है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेगी, साथी आपकी भावनाओं को समझेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाह ते हैं तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। जरूरी कामों में निराशा हाथ लग सकती है। इसलिए आप किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। संतान के भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। कार्यप्रणाली में सुधार से लाभ होगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। छोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना होगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिसकी वजह से आप काफी व्यस्त हो जाएंगे। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। व्यापारी वर्ग को आर्थिक फायदा होने की उम्मीद है। व्यापार तेजी से प्रगति करते हुए आगे बढ़ेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। घर परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अचानक काफी लंबे समय से चल रहा वाद-विवाद सुलझ सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार परिणाम मिलेंगे। पिताजी की सहायता से आपको विषम परिस्थितियों से छुटकारा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है। माता की सेहत में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कार्यों में मन मुताबिक सफलता मिलने की वजह से आपका मन हर्षित होगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो फायदेमंद साबित होगा। दोस्तों में इजाफा होगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी उत्तम नजर आ रहा है। धन के क्षेत्र में बहुत अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। थोड़ी मेहनत में कार्यो में अधिक सफलता मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। आज आमदनी में रुकावट से कुछ जरूरी काम रुक सकते हैं। परिवार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। सरकारी कामों में लापरवाही करने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दोस्तों के साथ बेहतर संबंध बने रहेंगे। काफी लंबे समय से सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। जीवन में तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। आप किसी खास मित्र से मुलाकात करके बेहद खुश होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। आसपास का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते आएंगे। आप समय पर अपने सभी कार्य खत्म करके परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे। अगर आप अपने कार्यों को सही योजना के तहत करेंगे, तो इससे आपको अधिक फायदा मिलेगा।