06 अक्टूबर 2021 राशिफल: आज इन 5 राशियों को धन लाभ के बन रहे योग, वहीं ये राशि वाले किसी को न दें सलाह

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 06 अक्टूबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज कामकाज में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आपका मन काफी परेशान रहेगा। आप अपने किसी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आमदनी के अनुसार आप अपने खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत बनेंगे। कारोबार में दिक्कत हो सकती है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक रहेगा, इसका आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पहले किए गए कामों का अच्छा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार के सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबार में सफलता हासिल होगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ के जबरदस्त योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जरूरी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, उसका भविष्य अच्छा फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है परंतु आप किसी को भी सलाह मत दीजिए। नए नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। आप किसी भी अजनबी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन काफी हर्षित होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने खर्चे पर काबू रखना होगा। नए व्यक्तियों से मिलने का मौका मिल सकता है। समाज में आपके व्यवहार की सराहना होगी। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। नौकरी में परिवर्तन संभव है। कारोबार में लाभ मिलेगा। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है, गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। किसी खास मित्र से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है। कानूनी मामलों से दूर रहें। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। धन लाभ मिलने के योग हैं। जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। सामाजिक कार्यों में हाथ डालेंगे। ऑफिस में किसी से विवाद होने की आशंका है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार की मदद से आपकी दिक्कत दूर हो सकती है। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। कार्यस्थल पर किसी से कुछ बहस हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में ट्रांसफर होने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपका कामकाज प्रभावित होगा। परिवार के किसी सदस्य की आर्थिक मदद कर सकते हैं। विरोधी शांत रहेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो कुछ दिनों के लिए रुक जाएं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बहुत शानदार नजर आ रहा है। घर परिवार की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। सुख-संपत्ति में बढ़ोतरी होने के योग हैं। धन लाभ हो सकता है। आपकी रुकी हुई रकम वापस मिल सकती है। कामकाज आसानी से पूरे होंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात होने की संभावना है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी, वेतन में वृद्धि होगी। सेहत में सुधार आएगा। धार्मिक काम में मन लगेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। सामाजिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी पुराने कर्ज की भरपाई कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको कारोबार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। सामाजिक कार्यों में थोड़े बिजी हो सकते हैं। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। कामकाज अच्छा चलेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होने की संभावना है। रुके हुए काम पूरे होंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। किसी मंदिर-देवालय दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपने व्यापार में कुछ परिवर्तन करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। किसी भी जोखिम से दूर रहें।