7 दिसंबर 2021 राशिफल: इन 4 राशियों के लिए दिन रहेगा लकी, नौकरी में मिलेगी शानदार सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 7 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। जरूरी कामों में आप थोड़ा व्यस्त हो सकते हैं, जिसके चलते परिवार वालों के लिए समय निकाल पाना काफी मुश्किल होगा। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देना होगा। कोई भी बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच विचार जरूर करें। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक के कामों में अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली साबित होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आप बेहद खुश होंगे। अचानक से लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में शानदार सफलता मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ संकेत दे रहा है। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में किसी बड़े लाभ को मिलने की वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने की उम्मीद है। समाजिक द्वारा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको कुछ मामले में निराशा हाथ लग सकती है। कानूनी मामलों से दूर रहना होगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, आपकी मेहनत रंग लाएगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की मदद से आपको लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आपके बहुत से रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों की मदद से आपको लाभ मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जिनका लाभ उठाना चाहिए। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। घर परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन विशेष नजर आ रहा है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। कोई लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अच्छा साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। दोस्तों की मदद से किसी काम में अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है। समाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कुछ खास लेकर आया है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने की उम्मीद है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। करियर से जुड़ी हुई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन कठिनाइयों भरा रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी बड़ा निवेश मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक साबित होगा। आज आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार वालों के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। राजनीति की दिशा में प्रयासरत हैं, तो उनको कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। दोस्तों में इजाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको काफी संभलकर रहने की जरूरत है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए कुछ धन उधार ले सकते हैं। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी जरूरी काम समय पर पूरे करें अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है।