7 फरवरी 2022 राशिफल: आज ये 6 राशि वाले होंगे मालामाल, किस्मत का मिलेगा भरपूर साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 7 फरवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आज आपको कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिससे आपको काफी धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज सभी रुके हुए काम आपके मन के मुताबिक पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो समय ठीक नजर आ रहा है। आज का दिन आपकी खुशी में चार चांद लगा देगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। दोस्तों के साथ छोटी-मोटी पार्टी कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा लेकिन पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बिजनेस से संबंधित यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आपके अच्छे व्यवहार से दूसरे प्रभावित होंगे। ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सहकर्मियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आपके वेतन में वृद्धि होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती होने की संभावना है परंतु आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें। आपकी मेहनत रंग लाएगी। इसके साथ ही सफलता के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिसका फायदा उठाना चाहिए। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। दिन की शुरुआत में किसी काम को लेकर आप थोड़े व्यस्त रहेंगे लेकिन किसी अनुभवी की सहायता से आपके काम में मददगार साबित हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। आप अपनी कोशिशों से रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी देंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। काफी दिनों से चली आ रही समस्या का आज समाधान निकल सकता है। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके ऊपर किस्मत मेहरबान रहने वाली है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास व्यक्तियों से सहायता मिल सकती है। कपड़ों का व्यापार कर रहे व्यक्तियों को अधिक मुनाफा मिलने की उम्मीद है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी फेरबदल वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आपको धन लाभ मिलने की उम्मीद है। विवाहित आज कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। ऑफिस में काम ज्यादा होने से घर जाने में देरी हो सकती है। आज कुछ चीजों को लेकर आप काफी सोच-विचार करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आज आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। धन लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज रुके हुए काम को पूरा करने में जीवनसाथी की मदद आपके लिए कारगर साबित होगी। सामाजिक कार्य में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा फायदा मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा। बिजनेस में अचानक धन लाभ के नए रास्ते हासिल हो सकते हैं, जिसका आप भी भरपूर लाभ उठाने वाले हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेगी। प्रेम जीवन में आपको शुभ नतीजे प्राप्त होंगे, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। बैंक से जुड़े हुए मामले में फायदा मिलने की उम्मीद है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा।