7 जनवरी 2022 राशिफल: आज इन 5 राशि वालों को सुनने को मिल सकता है अच्छा समाचार, धन लाभ के हैं संकेत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 7 जनवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज विद्यार्थियों का समय थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। कठिन विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आपको सफलता मिल सकती है। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पिताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। बाहर के खानपान से परहेज रखने को उनसे कहें क्योंकि उनको पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक ठाक नजर आ रहा है परंतु पैसों के लेनदेन में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा हानि का सामना करना पड़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। संतान की तरफ से चिंता दूर हो सकती है. पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद अच्छा रहेगा। शादीशुदा जिंदगी में सुख मिलेगा। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार में किसी प्रकार का बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है इसलिए सेहत के प्रति सतर्क रहें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। माताजी से स्नेह और प्यार मिलेगा। भाई बहनों की मदद से कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। काफी लंबे समय से जिस समय की प्रतीक्षा कर रहे थे, वह आ चुका है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। अविवाहित व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। कोई नया वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। पिताजी की सेहत में सुधार आएगा। जीवनसाथी की मदद से कामकाज में अच्छा फायदा मिल सकता है। व्यापारी की बाधाएं दूर होंगी। विशेष व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। संतान के विवाह की चिंता दूर होगी। व्यापार में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप अपनी बुद्धिमानी के बल पर रुके हुए कामों में सफलता हासिल करेंगे। कम मेहनत में अधिक फायदा मिलने की उम्मीद है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। आपका मन पूजा पाठ में अधिक लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को काफी सतर्क रहना होगा क्योंकि भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। अजनबी व्यक्तियों के ऊपर भरोसा करना ठीक नहीं है। आप अपने सभी कार्य स्वयं पूरे कीजिए। प्राइवेट नौकरी करने वालों को यही सलाह दी जाती है कि आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन उत्तम रहने वाला है। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन विशेष रहेगा। व्यापार में भारी मुनाफा मिल सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलता हुआ नजर आ रहा है। जो व्यक्ति शेयर बाजार आदि में धन लगाते हैं, वह आज मुनाफा कमा सकते हैं। व्यापार में तेजी आएगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पिताजी की सहायता से किसी काम में बेहतरीन लाभ मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। जो व्यक्ति किसी संपत्ति के बारे में सोच रहे हैं, तो उनको आज उसके अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, तभी किसी फैसले पर पहुंचना होगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।