7 मार्च 2022 राशिफल: आज 3 राशि वालों के ग्रह-नक्षत्र दे रहे शुभ संकेत, कम मेहनत में मिलेगा बेहतरीन लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 7 मार्च 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने जरूरी कामों पर फोकस करें अन्यथा कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है, जिसके कारण आप काफी परेशान हो जाएंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। किसी जरूरी काम में दोस्तों की मदद मिल सकती है, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। संतान की तरफ से चल रही चिंता दूर हो सकती हैं। मानसिक रूप से आप काफी खुशी महसूस करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने की उम्मीद है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। चारों तरफ का वातावरण काफी खुशहाल नजर आ रहा है, जिससे आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। दूर संचार माध्यम से हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको अच्छा अवसर मिलता हुआ नजर आ रहा है। खास व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। अचानक लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। प्यार के मामले में आप बहुत भाग्यशाली साबित होंगे, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर फोकस करना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन कुछ परेशानियां लेकर आया है। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने अधूरे काम पूरे करने की कोशिश कीजिए। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझें। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। जो व्यक्ति नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अपना प्रयास जारी रखना होगा। आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों का उधार लेन-देन ना करें तो ही अच्छा होगा क्योंकि धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है।v

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते वक्त सोच विचार करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी के मामलों में अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है, आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। भाई-बहनों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। घर परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा परिणाम हासिल होने वाला है। संतान की शिक्षा से संबंधित चिंता दूर होगी। छोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। कारोबार में मनचाहा लाभ मिलने की वजह से आपका मन हर्षित होगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। जीवनसाथी आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकता है। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार नजर आ रहा है। आपका मन कुछ धार्मिक कामों की तरफ बढ़ सकता है। दान पुण्य करने की इच्छा जागृत होगी। बच्चों के मन की कोई इच्छा पूरी करेंगे, जिससे वह बहुत ज्यादा खुश नजर आएंगे। व्यापार में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। ससुराल पक्ष से अगर मतभेद चल रहा है, तो वह खत्म हो जाएगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज परिवार में किसी कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है क्योंकि परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। जो व्यक्ति सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उनको पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। शाम के समय शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। जीवन में जो भी परेशानियां चल रही हैं उनका समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। महत्वपूर्ण कामों में भाइयों की पूरी सहायता मिलेगी। आज आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का सोच विचार कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कारोबार में बरकत होगी।