07 अक्टूबर 2021 राशिफल: आज इन 6 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद, हर क्षेत्र से मिलेगा बेहतरीन लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 07 अक्टूबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। कारोबार में छोटी-मोटी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए आप थोड़ी समझदारी से काम लीजिए। अगर आप थोड़ी भी लापरवाही करेंगे तो इसकी वजह से बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपने जरूरी काम कठिन मेहनत से पूरे करेंगे। कार्यालय में भागदौड़ अधिक बनी रहेगी, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आप अधिक मानसिक तनाव मत लीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। भाग्य के सहारे रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो समय शुभ रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को सफलता हासिल होगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं परंतु आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ फलदायक रहने वाला है। कारोबार में अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से सभी कार्य सफल होंगे। आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभलकर रहें क्योंकि कुछ व्यक्ति आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यभार अधिक रहेगा। मानसिक और शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। परिवार के सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपने प्रयासों से रुके हुए काम सफल करेंगे। जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। लव पार्टनर आपकी भावनाओं को समझ सकता है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। धर्म कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। कारोबार में आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। विद्यार्थियों का समय अच्छा रहने वाला है, मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शुभ फलदाई रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। कारोबार में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। काफी लंबे समय से अगर पैसा अटका हुआ है तो वह वापस मिलेगा। समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आप बाहर खानपान से परहेज कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। कारोबार को लेकर नई योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानी उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। कठिन मेहनत करने के बावजूद भी आपको कामकाज में सफलता नहीं मिल पाएगी, जिसके कारण आपका मन काफी निराश रहेगा। धार्मिक कामों में रुझान बढ़ सकता है। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी हद तक अच्छा नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में कम मेहनत में अधिक सफलता हासिल होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करके आपको अच्छा महसूस होगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किस्मत के सहारे कामकाज में लगातार अच्छी कामयाबी मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपके विरोधी शांत रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सकारात्मक रहने वाला है। धर्म कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। कारोबार में अचानक धन लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। जमीन-जायदाद और वाहन की खरीदारी होने की संभावना नजर आ रही है। घर-परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। नए व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है परंतु आप किसी भी अजनबी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। माता-पिता के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। कुल मिलाकर आज आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपने प्रयासों से कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की सराहना कर सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो भविष्य में अच्छा लाभ देगा। परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आप को सतर्क रहने की आवश्यकता है, खान-पान में सुधार करें। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी।