07 सितंबर 2021 राशिफल: आज इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के दरवाजे, धनलाभ व मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 07 सितंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको मिली-जुली परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। बिजनेस में अगर आप कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो ठीक प्रकार से सोच-विचार जरूर करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। कई मामलों में किस्मत साथ दे सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आपका कोई लंबे समय से काम रुका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है। आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको हर क्षेत्र से शुभ परिणाम मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। कमाई बढ़ सकती है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। व्यापार में लगातार सफलता हासिल करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। खास व्यक्तियों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उन्नति से भरा रहेगा। कोई बड़ी संपत्ति हाथ लग सकती है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को तरक्की मिलने के योग हैं। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी खास मित्र से मुलाकात करके आपका मन प्रसन्न होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। आपको अपनी वाणी में सौम्यता लानी होगी क्योंकि यह आपको मान सम्मान दिलाएगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, इससे आपको अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। भाइयों की मदद से आपका रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में किसी से मतभेद हो सकता है, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। अगर आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस समय के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। परिवार वाले आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। आज आप अपनी दैनिक जरूरतों की पूर्ति पर कुछ धन व्यय कर सकते हैं। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आने से आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको बहुत से उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है। बेकार की चिंता मत लीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रकार के विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। माता की सेहत में सुधार आ सकता है। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आप अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। अगर साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है परंतु अपने गुरुजनों की सहायता से वह उनका समाधान भी निकाल लेंगे। करियर से जुड़ी हुई कोई खबर मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए कार्य की शुरुआत करने की सोच सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए विवाह के उत्तम रिश्ते आएंगे। परिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आप अपने जीवन में लगातार सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी से चल रही अनबन खत्म हो सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। वेतन में वृद्धि होगी। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। विदेश में काम कर रहे व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन खास नजर आ रहा है। कामकाज में की गई मेहनत रंग लाएगी। परिवार वालों के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। धार्मिक कामों में थोड़ा धन खर्च होगा। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। संतान के विवाह की चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाहा परिणाम मिल सकता है। खास व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिल सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा।