9 अप्रैल 2022 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल इन 7 राशियों का खुशनुमा बना देगा दिन, हाथ लगेगी कोई बड़ी सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 9 अप्रैल 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। जीवन की सारी परेशानियां दूर होंगी। आप अपने जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। ऑफिस में आपको बॉस से वाहवाही मिलेगी। आज आपकी सेहत बेहतर रहेगी। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको बेहतरीन फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पूजा-पाठ में ज्यादा व्यतीत होने वाला है। परिवार वालों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। किस्मत पूरा साथ देगी। आप पड़ोसियों के साथ मिलकर कोई सामाजिक समारोह करने का मन बनाएंगे, इससे लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी आपको सफलता हासिल होगी। आज आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए थोड़ा संभल कर रहें। आत्मविश्वास से मजबूत नजर आ रहे हैं। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। अचानक रिश्तेदार से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी हद तक बेहतर रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों का दिल जीत सकते हैं। कोई पुरानी मानसिक चिंता दूर हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। परिवार वालों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। लाभ के अवसर हाथ लगेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। अगर आप किसी बिजनेस मीटिंग के लिए जा रहे हैं, तो आपको उसमें सफलता मिलने के योग हैं। अधूरे काम पूरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी के मामलों में आप बेहद व्यवहारिक रहेंगे। आज आप हर काम को आसानी से निपटा सकते हैं। आपके मन में बहुत दिनों से काम को लेकर कोई योजना चल रही है, तो आज आप उस योजना पर काम शुरू करेंगे, जिसमें आपको बड़ा लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको कोई भी जोखिम उठाने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर करें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। आप अधूरे कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो उस विषय के किसी जानकार व्यक्ति की सलाह जरूर लीजिए। बड़ों की बात सुनना आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपके वैवाहिक रिश्तो के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने सभी निजी कामों का निपटारा करने में सफल रहेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे मन की शांति मिलेगी। आपके अच्छे व्यवहार की सब तारीफ करेंगे। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका मन नहीं उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे अपनी बात शेयर करना चाहेगा। ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। इसका आपको आगे चलकर बेहतरीन मुनाफा मिलने वाला है। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज देवी मां के आशीर्वाद से जरूरी कामों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। आज बच्चे धार्मिक कार्यों में आपका सहयोग करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। इस राशि के विद्यार्थी आज शिक्षकों की मदद से अपना प्रोजेक्ट पूरा कर सकते हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ देवी मां के मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आज आप कोई भी काम शुरू करेंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। आज पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा हानि हो सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में फायदेमंद होगा।