9 दिसंबर 2021 राशिफल: आज इन 3 राशियों को बिजनेस में मिलेगा जबरदस्त फायदा, वहीं इनको मिलेगी शुभ सूचना

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 9 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। अगर कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच विचार जरूर करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जो आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। बिजनेस में जबरदस्त फायदा मिलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है तो वह फायदेमंद साबित होगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक क्षेत्र में नए नए व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जो भविष्य में लाभदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसकी वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम साबित होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जरूरी कामों में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा कार्य विलंब हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आप अपने प्रयासों से रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अगर आप कोई साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अचानक ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से सफलता लेकर आया है। कम मेहनत में कार्य पूरे होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से सबको प्रभावित करेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम को लेकर चर्चा हो सकती है। आपका मन पूजा पाठ में अधिक लगेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन व्यापार की दृष्टि से बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। कामकाज की योजनाओं में लगातार सफलता हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। सरकारी नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको सुखद परिणाम हासिल होंगे। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। परिवार वालों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है।