9 फरवरी 2022 राशिफल: आज ये 4 राशि वाले धन रखें संभालकर, बाकी राशियों का भी जानें हाल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 9 फरवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। सफलता के मार्ग हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। विशेष व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिसका आने वाले समय में अच्छा फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको पैसों के लेनदेन में काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें अन्यथा हानि हो सकती है। नौकरी करने वालों को नए काम के मौके मिलेंगे, जिसे पूरा करने में कोई भी कसर नहीं छोड़े, मेहनत करते हुए अवसरों को लक्ष्य तक पहुंचाना होगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपनी मेहनत से कमाया गया पैसा काफी संभालकर रखना होगा। जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपके कामों की तारीफ हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। कोई पुराना वाद-विवाद ख़त्म हो सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसकी वजह से मन काफी चिंतित रहेगा। अचानक उन्नति के मार्ग हासिल हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी जरूरी काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम साबित होगा। पहले किए गए कामों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिताजी की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से रोजगार की दिशा में इधर-उधर भटक रहे थे, उनको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कामकाज के सिलसिले में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवार वालों के लिए भी समय निकाल पाना काफी मुश्किल हो सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। नौकरी करने वालों को ऑफिस में सहयोगियों की मदद लेनी पड़ सकती है, क्योंकि आज कार्यभार अधिक रहेगा। व्यापार से संबंधित खर्च बढ़ेंगे। व्यापारियों के कमजोर प्रदर्शन से घाटे का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। विदेश में नौकरी करने वालों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। अगर हो सके तो किसी से भी पैसा उधार ना लें अन्यथा उधार लिया गया पैसा चुकाने में मुश्किल हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट आपके साथ रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज के दिन मान-सम्मान में बढ़ोतरी के लिए आपको तैयार रहना होगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहद अहम साबित होगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। व्यापार में लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आमदनी अच्छी रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। कोई भी बड़ा निवेश मत कीजिए। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।