9 मार्च 2022 राशिफल: आज इन 7 राशि वालों को मेहनत का मिलेगा उचित फल, मिलेगी परेशानियों से मुक्ति

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 9 मार्च 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कुछ कामों को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होने वाला है। बड़े अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। काफी लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मानसिक परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपकी फिजूलखर्ची में बढ़ोतरी होने की संभावना है। घरेलू चीजों की खरीदारी में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपके स्वभाव में बदलाव आने की संभावना है। बात-बात पर आपको गुस्सा अधिक आएगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है. जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। किस्मत आपका साथ देगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। अगर कोई सरकारी काम काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा हो सकता है। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सुखद परिणाम लेकर आया है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। विषम परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अगर साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें आपको मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। परिवारिक की जरूरतों की पूर्ति करने में आप सफल रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आसपास के लोग आपके अच्छे स्वभाव से काफी खुश रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होने की संभावना है। आप अपने घर में पूजा-पाठ, हवन आदि करा सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों को मन मुताबिक लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। संतान के विवाह में आ रही समस्या खत्म होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। चारों तरफ का वातावरण बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। खास व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिनकी मदद से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। निजी जीवन में चल रही कुछ परेशानियों का समाधान निकल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी मजबूत नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अगर कोई वाद-विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। व्यापार में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है। कारोबार में बरकत होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। काम के सिलसिले में अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना होगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। काफी लंबे समय से अटका पैसा वापस मिल सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। यदि आपको संतान की शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वह यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होने वाली है। साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन ठीक नजर आ रहा है, आपको मन मुताबिक फायदा मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। छोटे व्यापारियों को अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है, जो आपको आसानी से मिल जाएगा। शाम के समय आप अपने किसी मित्र के साथ बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। राजनीति की दिशा में कार्यरत व्यक्तियों के लिए कुछ परेशानी हो सकती है क्योंकि कुछ शत्रु आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। घर परिवार की परेशानियां दूर होंगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की उम्मीद नजर आ रही है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार में धन लाभ मिल सकता है। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरा करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पारिवारिक जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। माता-पिता की मदद से आप किसी नए व्यवसाय में हाथ डाल सकते हैं, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। भाई-बहनों से अगर वाद-विवाद चल रहा है, तो वह खत्म करने की कोशिश कीजिए। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे।