9 मई 2022 राशिफल: महादेव की कृपा से 3 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर, धन कमाने के खुलेंगे रास्ते

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 9 मई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। घर परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास व्यक्तियों से बातचीत करने का मौका मिल सकता है। आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। शाम के समय परिवार के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर करने जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। आप अपनी बुद्धिमानी से सभी कामों में सफलता हासिल करेंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को सहयोगियों की मदद मिलेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। दूर संचार माध्यम से सुखद समाचार सुनने को मिलता है। अचानक धन लाभ मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से बेहद अच्छा रहेगा। अटका हुआ धन वापस प्राप्त होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन फायदेमंद साबित होगा। व्यापार में योजना के मुताबिक काम करने पर आपको लाभ की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। ऑफिस में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। जीवनसाथी की तबीयत में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके काम समय पर पूरे हो जाएंगे। आज किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस करने वाले व्यक्ति कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। मानसिक चिंता से छुटकारा प्राप्त होगा। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। परिवार के सदस्य आपका साथ देंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। कार्यस्थल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर पर अचानक कोई दोस्त आपसे मुलाकात करने के लिए आ सकता है, उसके साथ किसी खास विषय पर चर्चा होगी। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। अचानक संतान की सफलता खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यस्थल में आप सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। ऑफिस के आपके कार्य परफॉर्मेंस की तारीफ होगी। इस राशि के कॉमर्स के विद्यार्थियों को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से हल हो जाएगी। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद साबित होगा। जीवन की बहुत सी परेशानियों का आज समाधान हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है। शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बनेगा। घर पर अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका बन रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। ख़ास मामले में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको मिल सकती है। आज परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे, जिससे रिश्तो में नजदीकियां बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है। कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। अचानक आमदनी के रास्ते प्राप्त होंगे, जिसका लाभ उठाने में आप सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप जीवनसाथी की सलाह ले सकते हैं। इस राशि के बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। अगर घर में किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही है, तो आज फाइनल हो सकती है, जिससे घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।