09 अक्टूबर 2021 राशिफल: आज इन 6 राशियों का दिन रहेगा शुभ, मनचाहे काम में मिलेगा अच्छा लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 09 अक्टूबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद सुखद नजर आ रहा है। काफी लंबे संघर्ष के बाद आपको अपनी परेशानियों से कुछ राहत मिलने की संभावना है। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। धन कमाने के नए-नए जरिया हाथ लग सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ नजर आ रहा है। कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। घर परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। परिवार में आज सुख-समृद्धि आएगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिसकी वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से बेहतर नजर आ रहा है। व्यापार में बनाई गई कुछ पुरानी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। समाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी परेशान कर सकती हैं। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। ऑफिस में बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। व्यापार सामान्य चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। व्यापार कर रहे व्यक्तियों को अपनी धीमी गति से चल रहे व्यवसाय में तेजी लाने के लिए आलस को त्यागना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। गुरुजनों की मदद मिल सकती है। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उस पर आगे बढ़ने की कोशिश करें, तभी आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कानूनी मामलों से दूर रहना होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बाहर के खानपान से परहेज करें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आप अपनी चतुराई के बल पर किसी काम में सफलता हासिल करेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। अचानक धन लाभ मिलने की उम्मीद है। संतान के भविष्य को लेकर आप कुछ योजनाओं पर निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए भविष्य में उत्तम लाभ देकर जाएगी। जीवनसाथी की सलाह किसी काम में लाभदायक सिद्ध होगी। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सकारात्मक रहने वाला है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जरूरी मामले में फैसला ले सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों का दिन बहुत शुभ रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आपसे जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है जो आगे चलकर लाभदायक रहने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करने की कोशिश कीजिए। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी परेशान रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा धन लाभ मिलने की संभावना है। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में शिक्षकों की मदद मिलेगी। शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को लाभदायक समझौता मिल सकता है। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिससे आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आयात-निर्यात के व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी मुनाफा मिल सकता है। आपका मन प्रसन्न होगा। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। भाई बहनों की मदद से आपके जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।