09 सितंबर 2021 राशिफल: आज इन 6 राशियों के सारे अरमान होंगे पूरे, कड़ी मेहनत का मिलेगा उचित फल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 09 सितंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहना होगा। बड़े अधिकारी आपसे नाराज रहेंगे। आप अपना कोई भी कार्य अधूरा ना छोड़े। सभी कार्य समय पर पूरे करने की कोशिश कीजिए। परिवार वालों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन पर ध्यान देना होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको थोड़ा और प्रयास करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। व्यापार सामान्य चलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। आपकी कोई अधूरी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्ति कुछ बदलाव कर सकते हैं, उसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। संतान की तरफ से चिंता दूर होगी। आप अपनी योग्यता और अनुभव से अच्छी खासी सफलता हासिल करेंगे। घर परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु उससे पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में छोटी मोटी बातों पर बहसबाजी होने की आशंका है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका समय ठीक नजर आ रहा है। अगर आप कोई काम करेंगे तो उसमें थोड़ा ध्यान दीजिए क्योंकि कार्य बिगड़ने की आशंका नजर आ रही है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेगी। कुछ जरूरी काम आपके मन मुताबिक पूरे हो सकते हैं। बच्चों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। खास व्यक्तियों से संपर्क सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। अचानक किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आप अपनी बातों से लोगों को आकर्षित कर सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों को कोई बड़ा धन लाभ मिलने की उम्मीद है। बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपकी अधूरी इच्छा पूरी होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। करियर से जुड़ी हुई चिंता दूर हो सकती है। सफलता के नए-नए अवसर हासिल होंगे, इसलिए आप इनका फायदा जरूर उठाएं। बैंक से जुड़े हुए कामों में फायदा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें। सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कीजिए, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप कोई नई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में सहयोग दे सकते हैं। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कामों में थोड़ा धन खर्च होने की संभावना है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। लेन-देन और निवेश के मामले में आप सोच-विचार जरूर करें। घर में चहल-पहल बनी रहेगी। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कार्य क्षेत्र में किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखना होगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा आगे रहेंगे। कामकाज में चतुराई से आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको बुद्धिमानी से काम लेना होगा। बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। किसी पुरानी चिंता की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आप बिना सोचे-समझे कहीं भी पूंजी निवेश ना करें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। बच्चों पर थोड़ा नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पत्नी के साथ थोड़ी अनबन होने की संभावना है, जिससे मानसिक चिंता बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में नए नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है लेकिन आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आपका कोई खास काम पूरा हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी नजदीकी या सगे संबंधी से शुभ समाचार मिल सकता है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार वालों के साथ यादगार समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कामकाज में कोई नया साथी जुड़ सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग हैं। मनोरंजन से जुड़ी हुई गतिविधियां मजेदार रहने वाली हैं। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज बिजनेस के क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। पहले किए गए निवेश का अच्छा परिणाम मिल सकता है। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बुरी संगति से दूर रहें। पैसा कमाने के नए-नए जरिए हाथ लग सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज छोटी-छोटी परेशानियों को लेकर काफी चिंतित रहने वाले हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो सभी परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं। आप पारिवारिक मामलों में कोई भी बड़ा फैसला बिना सोचे-समझे मत लीजिए। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होगा।